13.8 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeभोपालभोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

Published on

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, सर्वे क्रमांक 75, 65/1, 65/2 एवं 66 की भूमि, जो वर्ष 1959-60 में नाले के उपयोग के लिए अधिग्रहित की गई थी, अब भूमाफियाओं के निशाने पर है।

 

छोटे-छोटे प्लॉट बनाकर की जा रही बिक्री

शिकायत में बताया गया है कि संबंधित भूमि का सीमांकन नहीं होने का फायदा उठाते हुए कुछ लोगों द्वारा इसे छोटे-छोटे भूखंडों में अवैध रूप से बेचने का कार्य किया जा रहा है। इतना ही नहीं, मौके पर लगभग 10 फीट ऊंची दीवार बनाकर शासकीय भूमि पर कब्जा करने की कोशिश भी जारी है।

प्रशासनिक आदेशों के बावजूद कार्रवाई नहीं

दस्तावेज़ के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी (टी. नगर) द्वारा प्रकरण क्रमांक 14/अप्रैल/2025-26 में 15 जनवरी 2026 को आदेश पारित किए गए थे। इसके बाद 11 फरवरी 2026 को कलेक्टर के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी गोविंदपुरा द्वारा स्थल का निरीक्षण भी किया गया था। निरीक्षण के दौरान जल संसाधन विभाग को भूमि हस्तांतरित करने और सीमांकन कराने के स्पष्ट निर्देश दिए गए थे, लेकिन इसके बावजूद मौके पर निर्माण कार्य जारी है।

जल संसाधन विभाग की भी अनदेखी

शिकायत में यह भी उल्लेख है कि जल संसाधन विभाग और राजस्व विभाग को पूरी जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। इससे प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं।

 

प्रशासन पर उठे सवाल

स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की नाक के नीचे ही भूमाफिया सक्रिय हैं और अवैध प्लॉटिंग का धंधा बेखौफ जारी है। लोगों ने इस मामले में तत्काल जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Latest articles

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

बीएचईएल भोपाल में पांच दिवसीय अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भोपाल इकाई में आज पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण...

More like this

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

नये मध्यप्रदेश का मार्वलस माइलस्टोन साबित होगा इन्दौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 2360 करोड़ की लागत के इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर के पहले...