11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
Homeभोपालसेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया… भारत-पाक सीजफायर पर सीएम मोहन...

सेना ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया… भारत-पाक सीजफायर पर सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान

Published on

भोपाल:

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को कहा कि PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भारतीय सेना के साहस ने एक बार फिर पाकिस्तान पर भारत को जीत दिलाई है। उन्होंने कहा कि भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर कर दिया है। पूरा देश PM मोदी और भारतीय सेना को इस ऐतिहासिक दिन के लिए सलाम करता है। भारत ने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया है। यह सब PM मोदी के मजबूत नेतृत्व और सेना के पराक्रम से ही संभव हो पाया है।

सीएम ने आगे कहा कि PM मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले एक दशक में हर क्षेत्र में विकास देखा है। इसमें सेना का विकास भी शामिल है। उन्होंने कहा कि जो लोग राफेल विमान खरीदने पर सवाल उठा रहे थे, उन्हें अब समझ में आ गया होगा कि यह क्यों जरूरी था। यादव ने कांग्रेस की UPA सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में दुश्मन हमारे सैनिकों के सिर काटते थे और भारतीय सेना सरकार से बदला लेने की अनुमति का इंतजार करती रहती थी। यह PM नरेंद्र मोदी का युग है और भारतीय सेना को पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए खुली छूट दी गई।

100 ज्यादा आतंकियों को भारत ने मारा
बता दें कि भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पिछले कुछ दिनों में की गई निर्णायक जवाबी कार्रवाई ने देश की बढ़ती सैन्य शक्ति को दिखाया। इसका नतीजा यह हुआ कि भारत और पाकिस्तान दोनों ने शनिवार दोपहर बाद सीजफायर की घोषणा कर दी। शनिवार को शाम 5 बजे युद्ध विराम लागू हो गया। इससे कुछ घंटे पहले भारत ने पाकिस्तान के आठ हवाई अड्डों को तबाह कर दिया था। साथ ही 100 से ज्यादा आतंकियों को मार गिराया और पाकिस्तान के आतंकी ढांचे और सैन्य सहायता संसाधनों को भारी नुकसान पहुंचाया था। भारत ने दबदबा कायम करने के बाद ही युद्ध रोकने पर सहमति जताई। यह सहमति DGMO स्तर की सीधी बातचीत के बाद बनी। यह समझौता जमीन, हवा और समुद्र में सैन्य कार्रवाई रोकने पर लागू होता है।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...