8.3 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeभोपालबाबा बागेश्वर ने लिखी जवाबी 'पर्ची'- भारत में चादर चढ़ाना, कैंडल जलाना...

बाबा बागेश्वर ने लिखी जवाबी ‘पर्ची’- भारत में चादर चढ़ाना, कैंडल जलाना आस्था, नारियल बांधना अंधविश्वास क्यों?

Published on

भोपाल

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने विश्वास और अंधविश्वास को लेकर जारी विवाद के बीच तीखा कमेंट किया है। बागेश्वर महाराज ने कहा है कि भारत में चादर चढ़ाना और कैंडल जलाना तो आस्था है, लेकिन अर्जी का नारियल बांधना अंधविश्वास है। पता नहीं लोग इतना दोगलापन कहां से लाते हैं। हमारे सहयोगी न्यूज चैनल टाइम्स नाऊ नवभारत को दिए इंटरव्यू में बागेश्वर महाराज ने यह बात कही है।

अपनी चमत्कारी शक्तियों और बयानों के लिए विवादों में आए बागेश्वर महाराज ने अपने खिलाफ साजिश का भी आरोप लगाया है। इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि ईसाई मिशनरियां उनके पीछे पड़ गई हैं क्योंकि वे धर्मांतरण के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईसाई मिशनरियां धर्मांतरण के लिए करोड़ों रुपये खर्च करती हैं। उन्होंने दमोह में 160 परिवारों की घरवापसी कराई और आदिवासियों के इलाकों में दरबार लगा रहे हैं। इसलिए मिशनरियां उनके खिलाफ साजिश कर रही हैं।

अपनी चमत्कारी शक्तियों के बारे में पूछे जाने पर महाराज ने कहा कि उनकी ताकत ध्यान विधि है जो उनके गुरु से उन्हें मिली थी। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में ध्यान विधि की परंपरा आदिकाल से मौजूद है। भक्त के करीब आते ही उन्हें उसकी समस्या का आभास हो जाता है और वे उसे कागज पर लिख लेते हैं। राम नाम की ताकत से वह सत्य साबित होता है।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यह दावा भी किया कि देश में हिंदू बाबाओं के खिलाफ खास अभियान चलाया जा रहा है। इसी के चलते उन्हें भी निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन वे इससे नहीं डरते। वे तो टोपी वालों से भी राम नाम बुलवा कर रहेंगे।

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this