14 C
London
Monday, May 18, 2026
Homeभोपालसुप्रीम कोर्ट कमेटी सख्त: सड़क के गड्ढों और खुले नालों पर करनी...

सुप्रीम कोर्ट कमेटी सख्त: सड़क के गड्ढों और खुले नालों पर करनी होगी बैरिकेडिंग, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई

Published on

भोपाल। देश में बढ़ते सड़क हादसों पर कड़ा रुख अख्तियार करते हुए सुप्रीम कोर्ट कमेटी ऑफ रोड सेफ्टी ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को बेहद सख्त निर्देश जारी किए हैं। समिति ने स्पष्ट किया है कि अब सड़क पर बने गड्ढों, खुले नालों, मैनहोल और बिना बैरिकेड वाले जलभराव वाले क्षेत्रों में प्रशासन और संबंधित सड़क निर्माण एजेंसियों को अनिवार्य रूप से बैरिकेडिंग करनी होगी।

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव सहित सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को भेजे गए इस पत्र में समिति ने सड़क हादसों को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम करने और इस संबंध में दो महीने के भीतर विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए हैं। समिति ने अपने पत्र में चिंता जाहिर करते हुए कहा है कि सड़कों के किनारे खुले और बिना रोशनी वाले जलभराव क्षेत्र, खुले मैनहोल और खराब सड़कें जानलेवा दुर्घटनाओं का मुख्य कारण बन रही हैं। ऐसी लापरवाही से अब तक कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इसे देखते हुए निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी खतरनाक गड्ढे या स्थान की सूचना मिलने के महज 48 घंटे के भीतर उसकी मरम्मत या आवश्यक कार्रवाई की जानी चाहिए।

इसके साथ ही आगामी बारिश के मौसम को ध्यान में रखते हुए ऐसे संवेदनशील स्थानों पर रात के समय पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, मजबूत बैरिकेडिंग और रिफ्लेक्टिव टेप लगाना अनिवार्य होगा, ताकि वाहन चालक दूर से ही सतर्क हो सकें। कमेटी ने साफ किया है कि सभी सड़कों का निर्माण और रखरखाव भारतीय सड़क कांग्रेस के तय मानकों के अनुसार ही होना चाहिए और निर्देशों का पालन न करने वाले राज्यों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसके अतिरिक्त, जिला सड़क सुरक्षा समितियों को नियमित रूप से ऑडिट करने और पिछले पांच वर्षों में गड्ढों, खुले नालों व जलभराव के कारण हुए हादसों, मौतों और घायलों का पूरा डेटा समिति को भेजने के आदेश दिए गए हैं। गौरतलब है कि इससे पहले वर्ष 2018 में भी रोड सेफ्टी कमेटी ने हाईवे पेट्रोलिंग, स्पीड मॉनिटरिंग और दुर्घटना संभावित क्षेत्रों के ऑडिट जैसे कई दिशा-निर्देश जारी किए थे, जिन्हें अब और अधिक सख्ती से लागू करने को कहा गया है।

Latest articles

8 साल की बच्ची से मारपीट: घर की घंटी बजाने के शक में दुकानदार ने पीटा, मासूम ने टीआई को किया फोन

भोपाल। जिले के खुजनेर कस्बे में रविवार को एक बेहद हैरान करने वाला और...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निगम-मंडलों के नवनियुक्त पदाधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया शुभारंभ

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी भोपाल स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सुशासन एवं...

देवास पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: वेयरहाउस से मिले संदिग्ध सुराग, लाइसेंस और निगरानी पर उठे सवाल

देवास। जिले में हुए भीषण पटाखा फैक्ट्री विस्फोट में पांच मजदूरों की दर्दनाक मौत...

नामदेव समाज विकास परिषद के प्रांतीय चुनाव में राजेंद्र कुमार अध्यक्ष और भीकम सिंह बनें कोषाध्यक्ष

भोपाल। मप्र नामदेव समाज विकास परिषद के शैक्षणिक सत्र 2026-29 के प्रांतीय निर्वाचन शांतिपूर्ण,...

More like this