13.5 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeभोपालबीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

बीएचईएल के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में दो अधिकारियों के बीच मारपीट, दोनों निलंबित

Published on

भोपाल स्थित भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) के ट्रांसफॉर्मर ब्लॉक में सोमवार को दो वरिष्ठ अधिकारियों के बीच हुई मारपीट का मामला सामने आया है। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए प्रबंधन ने दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ प्रबंधक संतोष सिंह अपने विभाग में कुर्सी पर बैठे थे, तभी वरिष्ठ प्रबंधक संजय कुमार वहां पहुंचे। इसी दौरान किसी मुद्दे को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई।

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान संजय कुमार ने कुर्सी उठाकर संतोष सिंह पर हमला कर दिया। इसके जवाब में संतोष सिंह ने भी संजय कुमार पर पलटवार किया। मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर स्थिति को संभाला।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित सक्षम अधिकारी को अवगत कराया गया, जिसके बाद प्रबंधन ने अनुशासन बनाए रखने के लिए दोनों अधिकारियों को तुरंत निलंबित कर दिया।

Read Also: हबीबगंज थाना क्षेत्र पीसी नगर मल्टी चाकूबाजी कांड: मुख्य आरोपी ‘मास’ गिरफ्तार

दोनों का मेडिकल परीक्षण बीएचईएल के कस्तूरबा अस्पताल में कराया गया है। इस ब्लॉक के एचओडी धर्मेंद्र हैं। प्रबंधन का कहना है कि उत्पादन कार्य के दौरान इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों, इसके लिए कड़ा कदम उठाया गया है। हालांकि, दोनों अधिकारी आपसी समझौते की कोशिश कर रहे हैं l

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this