15 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeभोपालरानी कमलापति स्वदेशी मेला का शुभारंभ आज शाम 5 बजे

रानी कमलापति स्वदेशी मेला का शुभारंभ आज शाम 5 बजे

Published on

आत्मनिर्भर भारत अभियान के अंतर्गत स्वदेशी वस्तुओं ओ अपनाने, व्यापक प्रचार प्रसार हेतु गौहर महल में रानी कमलापति के नाम से तीन दिवसीय स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ आज शाम 5 बजे गौहर महल में मध्य प्रदेश सरकार की मंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, विधायक भगवानदास सबनानी, रामेश्वर शर्मा, विष्णु खत्री, सुदेश राय व महापौर मालती राय करेंगे। शुक्रवार, शनिवार और रविवार तक चलने वाले इस स्वदेशी मेले में स्थानीय उत्पादों की भिन्न-भिन्न वैरायटीज के स्टॉल लगाए गए हैं।

यह भी पढ़िए: जिला स्तरीय योग महिला प्रतियोगिता का आयोजन  

जिसमें कपड़े, मिट्टी के बर्तन, कलश, दिये, मूर्तियां, सजावटी सामान, रोजमर्रा के जीवन में काम आने वाली वस्तुएं और खाने-पीने के स्टॉल लगाए जाएंगे।संसद आलोक शर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि अपने परिवार के साथ स्वदेशी मेले में पहुंचे। दीपावली की खरीदारी करें और स्वदेशी व्यंजनों का लुत्फ उठाएं। स्वदेशी मेले से आप जो खरीदारी करेंगे उससे स्थानीय कारीगरों को छोटे दुकानदारों को व्यवसाईयों को मजबूती मिलेगी। प्रधानमंत्री जी ने यह आव्हान किया है कि हम अपने स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए उत्पादों को ही खरीदें उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दें।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

वैष्णव छीपा समाज भोपाल का प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन सम्पन्न

भोपाल। वैष्णव छीपा समाज भोपाल का नौवां प्रांतीय युवक युवती परिचय सम्मेलन गुफा मन्दिर...

भोपाल में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे का आरोप, भूमाफियाओं द्वारा प्लॉटिंग और निर्माण जारी

भोपाल। राजधानी भोपाल के ग्राम हताईखेड़ा में शासकीय जमीन पर अवैध कब्जे और निर्माण...