8.4 C
London
Saturday, March 7, 2026
Homeभोपालराजधानी में कंपकपाने वाली पड़ी ठंड, तापमान में बड़ी गिरावट

राजधानी में कंपकपाने वाली पड़ी ठंड, तापमान में बड़ी गिरावट

Published on

भोपाल।
राजधानी में मंगलवार सुबह से मौसम में तेज़ ठंडक महसूस की गई। ठंडी हवाओं के साथ तापमान में गिरावट दर्ज होने से लोगों के दिनभर के कामकाज पर भी असर पड़ा। सुबह-सुबह निकली सर्द हवाओं ने पैदल चलने वालों और दोपहिया वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ा दीं। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर से चल रही बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश के कई जिलों में तापमान में अचानक गिरावट आई है। भोपाल में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान में भी उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़िए: भेल में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती मनाई,जीएम हेड पहुंचे

पिछले 24 घंटे में तापमान करीब 3 से 4 डिग्री तक नीचे आया है। प्रकृति विहार, बडी झील के किनारे और अन्य इलाकों में सुबह का दृश्य पूरी तरह धुंध से ढका रहा। शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में भी लोगों ने गर्म कपड़े पहनकर ही घरों से बाहर कदम रखा। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ठंड जारी रहने की संभावना जताई है।

Latest articles

शाहबाज़ डिवीजन द्वारा “शौर्य रन का आयोजन

सागर भारतीय सेना के तत्वावधान में शाहबाज़ डिवीजन द्वारा "शौर्य रन 2026" थीम के...

एचईसी रांची के सीवीओ का अतिरिक्त प्रभार बीएचईएल के शिव पाल सिंह को

नई दिल्ली। भारत सरकार के भारी उद्योग मंत्रालय ने हेवी इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन (HEC), रांची...

काठूवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की माताजी के निधन पर जताया शोक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अलवर जिले के काठूवास गांव पहुंचे, जहां उन्होंने नेता...

निशातपुरा में चाकू घोंपकर युवक की निर्मम हत्या

भोपाल निशातपुरा थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू घोंपकर निर्मम हत्या कर दी गई।...

More like this

रातीबड़ में 16 वर्षीय किशोरी ने नीम के पेड़ से लटककर दी जान

भोपाल रातीबड़ थाना क्षेत्र के ग्राम छोटी झागरिया में शुक्रवार सुबह एक किशोरी द्वारा खुदकुशी...