8.9 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeभोपालबजरिया इलाके में खड़ी चार लाख की इनोवा कार पर चोरों ने...

बजरिया इलाके में खड़ी चार लाख की इनोवा कार पर चोरों ने किया हाथ साफ

Published on

भोपाल।
राजधानी के बजरिया थाना क्षेत्र में चोरों ने देर रात खड़ी एक इनोवा कार को निशाना बनाते हुए उसमें रखे करीब चार लाख रुपये के कैमरे और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना जेल रोड स्थित इलाके में हुई, जिसका CCTV फुटेज भी सामने आया है। पीड़ित युवक के अनुसार वह अपनी इनोवा कार रात में घर के बाहर खड़ी कर अंदर गया था। सुबह बाहर आने पर कार का शीशा टूटा मिला और अंदर रखा महंगा कैमरा व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब था। तुरंत इसकी शिकायत पुलिस को दी गई।

यह भी पढ़िए: आसियान देशों से संबंध मजबूत होंगे: मुख्यमंत्री

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दो संदिग्ध बदमाश कार का शीशा तोड़ते और सामान लेकर भागते दिखाई दे रहे हैं। थाना बजरिया पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Latest articles

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

बीएचईएल में पांच दिवसीय पूर्ण अनुवाद प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

भोपाल। महाप्रबंधक (मानव संसाधन) टी. यू. सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को संपन्न हुआ।...

बीएचईएल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति चुनाव को लेकर एआईबीईयू ने कॉर्पोरेट प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

भोपाल। बीएचईएल भोपाल में 4 वर्ष बाद होने वाले संयुक्त समिति (जॉइंट कमेटी), प्लांट...

बीएचईएल में AGM से GM पदोन्नति हेतु इंटरव्यू

भोपाल। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) में वर्ष 2026 की पदोन्नति प्रक्रिया के अंतर्गत...

More like this

राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने की विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर सीहोर स्थित कलेक्ट्रेट...

मध्य प्रदेश में जल्द हो सकता है मंत्रिमंडल विस्तार, दिग्गज मंत्रियों की होगी छुट्टी-शामिल हो सकते हैं कई चौंकाने वाले नाम!

भोपाल। पश्चिम बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को...

मध्य प्रदेश में लगातार बढ़ रहीं आत्महत्याएं, 15 हजार के आंकड़ों के साथ देश में तीसरे स्थान पर

भोपाल। मध्य प्रदेश में आत्महत्या के लगातार बढ़ते मामले सामाजिक और मानसिक स्वास्थ्य व्यवस्था...