17.6 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeभोपालसीहोर के वीआईटी कॉलेज में उपद्रव, छात्रों ने गाड़ियों में लगाई आग,...

सीहोर के वीआईटी कॉलेज में उपद्रव, छात्रों ने गाड़ियों में लगाई आग, छात्रों ने किया उग्र प्रदर्शन

Published on

भोपाल।
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में स्थित वीआईटी कॉलेज में रविवार देर रात भोजन की गुणवत्ता को लेकर छात्रों का आक्रोश अचानक भड़क उठा और स्थिति देखते ही देखते नियंत्रण से बाहर हो गई। हॉस्टल में रहने वाले छात्रों का कहना था कि उन्हें लंबे समय से खराब खाना परोसा जा रहा है और शिकायत करने पर भी कोई सुनवाई नहीं होती। इसी नाराजगी के चलते रात लगभग 12 बजे विरोध शुरू हुआ, जो कुछ ही समय में उग्र रूप लेता गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रदर्शन में चार हजार से अधिक छात्र शामिल हो गए। गुस्से में छात्रों ने परिसर में खड़ी कई गाड़ियों में आग लगा दी, साथ ही कॉलेज परिसर में तोड़फोड़ भी की। कुछ छात्रों ने इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग की, जो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित होने लगी, जिसके बाद मामला और संवेदनशील हो गया।

सूचना मिलते ही जिला पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी, कलेक्टर तथा वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने देर रात तक परिसर में मोर्चा संभाला और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया। अधिकारियों ने छात्रों से बातचीत कर शांत होने की अपील की। छात्रों का कहना है कि हॉस्टल शुल्क अधिक होने के बावजूद भोजन की गुणवत्ता खराब, स्वच्छता की कमी, मूलभूत सुविधाएँ असंतोषजनक हैं।

Read Also: राष्ट्रीय संविधान निर्माण दिवस पर प्रदेश स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला

कॉलेज प्रबंधन ने लिखित शिकायत लेने, भोजन व्यवस्था की जांच करने और आवश्यक सुधार का आश्वासन दिया है। जिला प्रशासन ने कहा है कि नुकसान का आकलन कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी और कॉलेज परिसर में सुरक्षा बढ़ाई जाएगी। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन पुलिस की तैनाती जारी है।

Latest articles

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...

मानसून से पहले मौसम में बदलाव; तेज़ तूफ़ान और बारिश से राज्य भर में तापमान गिरा; 45 ज़िलों के लिए अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून भले अभी नहीं पहुंचा हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे...

​भेल को मिला अब तक का बड़ा ऑर्डर: प्रयागराज में ₹21,000 करोड़ से अधिक का पावर प्रोजेक्ट मिला

​भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की प्रतिष्ठित अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

More like this

मानसून से पहले मौसम में बदलाव; तेज़ तूफ़ान और बारिश से राज्य भर में तापमान गिरा; 45 ज़िलों के लिए अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून भले अभी नहीं पहुंचा हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे...

गांवों में ‘स्वामित्व योजना’ की जमीनों की मुफ्त रजिस्ट्री कराएगी सरकार, 3800 करोड़ का खर्च खुद उठाएगी राज्य सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में...

जनजातीय कार्य विभाग में तबादलों की प्रक्रिया शुरू: e-HRMS पोर्टल पर 8 जून तक मांगे ऑनलाइन आवेदन

भोपाल। मप्र में तबादलों का दौर शुरू होने के साथ ही जनजातीय कार्य एवं...