15.9 C
London
Friday, June 5, 2026
Homeभोपालमल्ल–युद्ध और सुदामा–श्रीकृष्ण मिलापमल्ल–युद्ध का प्रसंग

मल्ल–युद्ध और सुदामा–श्रीकृष्ण मिलापमल्ल–युद्ध का प्रसंग

Published on

भोपाल ।
यह कथा 21 नवंबर से 29 नवंबर तक चलेगी । इस कथा का आयोजन पं  रामगोपाल तिवारी द्वारा किया जा रहा है कथा वाचक पं.रामदुलारे पाठक ने कथा प्रसंग में कहा कि  मल्ल–युद्ध की वीर परंपरा और सुदामा–श्रीकृष्ण के दिव्य मिलन अद्वितीय है । उन्होंने श्रोताओं को संदेश दिया की शक्ति, मित्रता और प्रेम का अद्वितीय प्रतीक है । यह कथा भेल क्षेत्र के गीत गणेश विलाा मंदिर प्रांगण अयोध्या बॉय पास में चल रही है इसका समापन शुक्रवार को होगा ।

यह बड़ा संदेश है कि मल्ल–युद्ध (कुश्ती) प्राचीन भारत की एक महत्वपूर्ण परंपरा है, जहाँ वीर योद्धा शक्ति, धैर्य और कौशल की परीक्षा देते थे। यह केवल शारीरिक बल का खेल नहीं, बल्कि संयम, सम्मान और चरित्र की भी कसौटी माना जाता था। महाभारत में भी भीम और जरासंध, भीम और दुश्शासन जैसे अनेक मल्ल–युद्ध के उल्लेख मिलते हैं, जो बल के साथ धर्म और साहस का प्रतीक बने। सुदामा–श्रीकृष्ण मिलाप का प्रसंग सुदामा और श्रीकृष्ण का मिलन मित्रता के सबसे पवित्र उदाहरणों में से एक है।

Read Also: WPL ऑक्शन: UP वॉरियर्ज़ ने दीप्ति शर्मा पर लगाई ऐतिहासिक बोली, बनीं संयुक्त रूप से दूसरी सबसे महँगी खिलाड़ी!

गरीबी में जीवन बिता रहे सुदामा अपने बाल–मित्र कृष्ण से मिलने द्वारका पहुँचे। कृष्ण ने उन्हें देखते ही हर्ष से उनके चरण धोए, गले लगाया और सम्मान दिया। सुदामा ने कुछ नहीं माँगा, फिर भी कृष्ण ने उनकी झोपड़ी को महल में बदल दिया। यह प्रसंग बताता है कि सच्ची मित्रता में लोभ नहीं होता,दयालुता और प्रेम सर्वोच्च धन हैं,ईश्वर भक्त की भावना समझते हैं ।

Latest articles

कोचिंग में फायरिंग मामले में पुलिस खान सर की तलाश में; गंभीर आरोपों में FIR दर्ज

पटना। पटना में पिछले दिनों खान सर की कोचिंग पर हुए फायरिंग मामले में...

मानसून से पहले मौसम में बदलाव; तेज़ तूफ़ान और बारिश से राज्य भर में तापमान गिरा; 45 ज़िलों के लिए अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून भले अभी नहीं पहुंचा हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे...

​भेल को मिला अब तक का बड़ा ऑर्डर: प्रयागराज में ₹21,000 करोड़ से अधिक का पावर प्रोजेक्ट मिला

​भोपाल। सार्वजनिक क्षेत्र की देश की प्रतिष्ठित अग्रणी इंजीनियरिंग कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड...

More like this

मानसून से पहले मौसम में बदलाव; तेज़ तूफ़ान और बारिश से राज्य भर में तापमान गिरा; 45 ज़िलों के लिए अलर्ट जारी

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून भले अभी नहीं पहुंचा हो, लेकिन प्री-मानसून गतिविधियां पूरे...

गांवों में ‘स्वामित्व योजना’ की जमीनों की मुफ्त रजिस्ट्री कराएगी सरकार, 3800 करोड़ का खर्च खुद उठाएगी राज्य सरकार

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित कैबिनेट बैठक में...

जनजातीय कार्य विभाग में तबादलों की प्रक्रिया शुरू: e-HRMS पोर्टल पर 8 जून तक मांगे ऑनलाइन आवेदन

भोपाल। मप्र में तबादलों का दौर शुरू होने के साथ ही जनजातीय कार्य एवं...