भोपाल ।
राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद पुलिस तुरंत सड़कों पर उतर आई। मंगलवार शाम पुलिस मुख्यालय में बैठक के बाद सीएम ने शहर में घूमने वाले बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद बुधवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में बदमाशों की धरपकड़ और परेड की गई। पुलिस टीमों ने चौराहों, ढाबों और कई सार्वजनिक स्थानों पर सर्चिंग अभियान चलाया। कई थानों में आदतन बदमाशों को बुलाकर पूछताछ की गई और उनकी परेड कराई गई। इसी क्रम में फरार आरोपी कुशोरी उर्फ अमन के खिलाफ मारपीट और लूटपाट से जुड़े नए मामले दर्ज किए गए। आरोपी के पिता के घर से पुलिस को मारक हथियार और लाठियाँ भी मिलीं। आरोपी पर पहले से कई थानों में प्रकरण दर्ज हैं।
Read Also: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बर्फीलाल कनौजिया की पत्नी विमला कनौजिया का निधन
शहर के तीन थानों में सक्रिय गुंडों और निगरानी बदमाशों की सूची में शामिल 76 बदमाशों में से 29 के विरुद्ध टीटी नगर पुलिस ने कार्रवाई की। कमला नगर थाना क्षेत्र में 22 और रतलाम क्षेत्र में 31 बदमाशों पर भी सख्त कदम उठाए गए। इसी दौरान पुलिस ने फरार वारंटियों पर भी दबिश डाली। गोविंदपुरा थाना क्षेत्र से नितेश भगवानी और सुरेश भगवानी को गिरफ्तार किया गया। शहरभर में कई बदमाशों को थानों में बुलाकर कड़ी चेतावनी दी गई और उनकी परेड कराई गई।
