8.7 C
London
Saturday, January 31, 2026
Homeभोपालराज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी की पदस्थापना को लेकर जनसंपर्क विभाग में हड़ताल

राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारी की पदस्थापना को लेकर जनसंपर्क विभाग में हड़ताल

Published on

भोपाल।
मध्यप्रदेश के जनसंपर्क विभाग में राज्य प्रशासनिक सेवा (एसएएस) के एक अधिकारी की पदस्थापना को लेकर सोमवार को विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने विरोध जताते हुए कार्य बहिष्कार कर दिया। सुबह 11 बजे से विभागीय कामकाज ठप रहा और कर्मचारियों ने परिसर में एकत्र होकर हड़ताल की घोषणा कर दी। मुख्यमंत्री से तत्काल हस्तक्षेप की मांग कर्मचारियों ने कहा कि जनसंपर्क विभाग का संचालन विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा किया जाना चाहिए। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री जो स्वयं जनसंपर्क विभाग के मंत्री भी हैं, मामले में तुरंत हस्तक्षेप कर विवादित आदेश वापस लें।

कर्मचारियों ने विशेष रूप से यह मांग उठाई कि विभाग प्रशासनिक संवर्ग का “प्रशिक्षण केंद्र” नहीं है, इसलिए बाहरी अधिकारियों की पोस्टिंग बंद होनी चाहिए। प्रदेशभर में कार्य ठप होने की आशंका विभागीय कर्मचारियों ने चेताया कि यदि आदेश वापस नहीं लिया गया तो प्रदेशभर में समाचार-संकलन, प्रेस नोट, सरकारी कवरेज और मीडिया समन्वय का काम प्रभावित होगा। इससे शासन की जनसंपर्क गतिविधियों पर व्यापक प्रभाव पड़ सकता है।

Read Also: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बर्फीलाल कनौजिया की पत्नी विमला कनौजिया का निधन

आयुक्त से मीटिंग के बाद भी असंतोष बरकरार सोमवार सुबह आयुक्त जनसंपर्क दीपक सक्सेना और प्रतिनिधिमंडल की बैठक के बाद भी कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखने का फैसला किया। कर्मचारियों का कहना है कि यह विभाग पत्रकारिता, जनसंपर्क, मीडिया और संचार से सीधे जुड़ा है, जिसमें अनुभव और विशेषज्ञता की जरूरत होती है। इसलिए प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की नियुक्ति उचित नहीं है। रात-दिन सरकारी संदेशों का संप्रेषण करने वाले विभाग में नाराजगी तेज कर्मचारियों ने कहा कि वे रात-दिन शासन की सूचनाएं जनता तक पहुंचाते हैं, लेकिन उनके विभाग को ही अनदेखा किया जा रहा है। उनका कहना है कि यदि निर्णय वापस नहीं लिया गया, तो विभाग लंबे समय तक आंदोलन करेगा।

Latest articles

बीएचईएल की पहल: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विक्रेता किए गए सम्मानित

भोपाल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) की भोपाल इकाई द्वारा गत दिवस वेंडर रिकग्निशन प्रोग्राम...

संविदा कर्मचारियों के लिए —बड़ी घोषणा सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- 2023 की महापंचायत के वादे होंगे पूरे, बनेगी उच्च स्तरीय समिति

भोपाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संविदा और सहायक कर्मचारियों के हितों को...

शिवराज और प्रदेश अध्यक्ष के बीच घंटों चली चर्चा

भोपाल भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को भले ही...

More like this

बीएचईएल की पहल: पर्यावरण संरक्षण की दिशा में विक्रेता किए गए सम्मानित

भोपाल भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) की भोपाल इकाई द्वारा गत दिवस वेंडर रिकग्निशन प्रोग्राम...

संविदा कर्मचारियों के लिए —बड़ी घोषणा सीएम डॉ. मोहन यादव बोले- 2023 की महापंचायत के वादे होंगे पूरे, बनेगी उच्च स्तरीय समिति

भोपाल मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संविदा और सहायक कर्मचारियों के हितों को...