19.8 C
London
Saturday, May 9, 2026
Homeभोपालभोजपाल महोत्सव मेला:महाकाल की गुलामी मेरे काम आ रही है, मुझको तो...

भोजपाल महोत्सव मेला:महाकाल की गुलामी मेरे काम आ रही है, मुझको तो बस राम राज्य ही चाहिए की प्रस्तुति पर झूम उठे दर्शकमहाकाल और जयश्री राम केजयकारों से गूंज उठा मेला प्रांगण

Published on

भोपाल. राजा भोज की नगरी भोपाल के भेल दशहरा मैदान पर चल रहे भोजपाल महोत्सव मेला के सांस्कृतिक मंच पर शनिवार को भजन गायक किशन भगत ने बाबा महाकाल और प्रभु श्रीराम के भजनों की प्रस्तुति दी। किशन भगत ने गणेश वंदना और शिव स्तुति से भजनों की शुरुआत की। इसके बाद ना कोई मैसेज न कॉल, जय काल की जय बोलो महाकाल की, महाकाल की गुलामी मेरे काम आ रही है और मुझको तो बस राम राज्य ही चाहिए के साथ ही बाबा महाकाल और भगवान श्रीराम के एक से बढकऱ एक सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी। किशन भगत देश भर में अपने भजनों से बाबा महाकाल की अलख जगा रहे हैं। कार्यक्रम की शुुरुआत शाम 7.30 बजे मेला अध्यक्ष सुनील यादव, संयोजक विकास वीरानी, महामंत्री हरीश कुमार राम, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, महेंद्र नामदेव, अखिलेश नागर के साथ ही मेला टीम ने दीप प्रज्जवलित कर की।

भजन गायक किशन भगत ने महाकाल की नगरी में मकान होना चाहिये, मैं भोले का दीवाना, महाकाल नजर आए, करले तू शिव की भक्ति, चेला महाकाल का, महाकाल की गुलामी, जितने भोले भोलेनाथ हैं, उतनी सुंदर पार्वती, महाकाल तेरी बस्ती में कृपा बरसती, उज्जैन के राजा की प्रस्तुति दी। किशन द्वारा भगवान श्रीराम पर गए गए भजन मुझको तो बस राम राज्य ही चाहिए पर मेला प्रांगण में मौजूद श्रद्धालु जयश्री राम के नारे लगाने लगे, इससे पूरा मेला परिसर भगवान श्री राम और भोलेनाथ के जयकारों से गूंंज उठा।

बॉलीवुड नाइट में आज शनमुख प्रिया मचाएंगी धमाल

मेला मंच पर रविवार को बॉलीवुड नाइट में इंडियन आइडल- 12 फेम शनमुख प्रिया अपनी प्रस्तुति से धमाल मचाएंगी। आंध्र प्रदेश की रहने वाली शनमुख प्रिया ने पांच साल की उम्र से गाना गाना शुरू किया और अब अपने ग्लैमर से धूम मचा रही हैं। इंडियन आइडल- 12 की फाइनलिस्ट के तौर पर उन्हें प्रसिद्धि मिली। सन्मुख प्रिया कर्नाटक संगीत, जैज़, रॉक और पॉप सहित विभिन्न शैलियों में अपनी गायन प्रतिभा के लिए जानी जाती हैं। वह अपनी अनूठी आवाज़ और पश्चिमी और शास्त्रीय भारतीय संगीत के मिश्रण के लिए भी प्रसिद्ध हैं।

Read Also: मुख्यमंत्री पहुंचे उज्जैन, विवाह समारोह में सात फेरे लेंगे सीएम यादव के बेटे अभिमन्यु

लाखों की संख्या में लोग मेला देखने पहुंचे

भोजपाल महोत्सव मेले में शनिवार को लाखों की संख्या में लोग परिवार के साथ मेला देखने पहुंचे। महामंत्री हरीश कुमार राम ने बताया कि लोगों ने मेला मंच पर भजनों का लुत्फ उठाया। सेल्फी पांइंट में दोस्तों और परिवार के साथ सेल्फी ली। दूसरी ओर खान-पान के साथ फर्नीचर, कालीन, क्रॉकरी, सौंदर्य प्रसाधन, ऊनी और गर्म कपड़ों की खरीदारी की।

Latest articles

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...

More like this

भोपाल के 90 डिग्री मोड़ वाले ब्रिज मामले में सस्पेंड इंजीनियरों के बहाल की तैयारी, मंत्री ने नोटशीट पर लिखा- बहाल कर दो

भोपाल। राजधानी भोपाल के चर्चित 90 डिग्री मोड़ वाले रेलवे ओवरब्रिज मामले में निलंबित...

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट से दहशत में 7 गांव, 10 दिन में 5 गाय और भैंस का किया शिकार

भोपाल। भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग...

सुविधाओं के विस्तार के साथ सिंहस्थ 2028 की व्यापक तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं को मिलेगी हाईटेक सुविधा

उज्जैन। उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में अब सुविधाओं के विस्तार के...