7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeभोपालखराब लिफ्ट का दरवाजा खुलते ही 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

खराब लिफ्ट का दरवाजा खुलते ही 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Published on

भोपाल।
शहर में एक दर्दनाक हादसे में खराब लिफ्ट का दरवाजा खुलते ही 70 वर्षीय बुजुर्ग के नीचे गिर जाने से मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बुजुर्ग एक बहुमंजिला इमारत में लिफ्ट का उपयोग कर रहे थे। इसी दौरान तकनीकी खराबी के कारण लिफ्ट का दरवाजा खुल गया, जबकि केबिन मौजूद नहीं था। संतुलन बिगड़ने से बुजुर्ग नीचे गिर गए, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं।

Read Also: महंगाई भत्ते से वंचित होने पर जताया आक्रोश कर्मचारियों का प्रदर्शन

हादसे के तुरंत बाद परिजनों व आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया लिफ्ट में तकनीकी खराबी सामने आई है। लिफ्ट के रखरखाव और सुरक्षा मानकों की भी जांच की जा रही है। मामले में लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

नगर निगम में फर्जी बिल घोटाला: लोकायुक्त की जांच तेज, करोड़ों के भुगतान की परतें खुलेंगी

भोपाल भोपाल नगर निगम में बिना काम कराए फर्जी बिलों के जरिए करोड़ों रुपए के...