16.4 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभोपालअशोका गार्डन और हमीदिया अस्पताल गोलीकांड: रिमांड खत्म होने पर आरोपियों को...

अशोका गार्डन और हमीदिया अस्पताल गोलीकांड: रिमांड खत्म होने पर आरोपियों को भेजा जेल

Published on

भोपाल

राजधानी के अशोका गार्डन और हमीदिया अस्पताल परिसर में सरेराह गोलियां चलाकर दहशत फैलाने वाले मुख्य आरोपियों की पुलिस रिमांड अवधि समाप्त हो गई है। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी शादाब कुरैशी और शाहबेज को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

जलगांव से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था आरोपी

उल्लेखनीय है कि आरोपी शादाब कुरैशी को पूर्व में जलगांव पुलिस ने अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। अशोका गार्डन पुलिस उसे वहां से प्रोडक्शन वारंट पर पूछताछ के लिए भोपाल लेकर आई थी। आरोपियों ने गुड्डू स्टेशन, शाहवर उर्फ टैंकर और साजेब उर्फ गेट के साथ मिलकर लल्लू रईस के बेटे इमरान (19) पर जानलेवा हमला किया था। इस मामले में कोहेफिजा पुलिस ने हमीदिया अस्पताल में हुई गोलीबारी की घटना में शाहबेज को भी रिमांड पर लिया था।

पीड़ित के पिता पर मारपीट का नया मामला

दिलचस्प मोड़ तब आया जब पुलिस ने जिस युवक (इमरान) पर गोलियां चली थीं, उसके पिता और निगरानी बदमाश लल्लू रईस के खिलाफ भी मारपीट का प्रकरण दर्ज कर लिया है। लल्लू रईस पर पहले से ही करीब 53 आपराधिक मामले दर्ज हैं। आरोप है कि 14 मार्च को गोलीबारी की घटना के बाद लल्लू रईस ने फैजान नामक व्यक्ति को धमकाते हुए उसके साथ मारपीट की थी।

Read Also: IPL 2026: जीत के जश्न में ‘मातम’ बदलने वाले उन 11 फैंस को RCB का सलाम! चिन्नास्वामी में बनेगा यादगार स्मारक

बंध पत्र (Bond) तोड़ने पर होगी कार्रवाई

पुलिस प्रशासन ने लल्लू रईस के खिलाफ पहले ही बंध पत्र (बॉन्ड) जारी किया था। हालिया मारपीट की घटना के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि उसने बंध पत्र की शर्तों का उल्लंघन किया है। अब पुलिस उसके खिलाफ बॉन्ड तोड़ने की धाराओं के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी में है।

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी: अब 16 से 23 जून के बीच होंगी परीक्षाएं

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 के...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों को पास करनी होगी TET, समय-सीमा बढ़ाकर 2028 की गई

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए...