22 C
London
Monday, June 22, 2026
Homeभोपालकार्पोरेट इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी में फार्माकोविजिलेंस सप्ताह मनाया गया

कार्पोरेट इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी में फार्माकोविजिलेंस सप्ताह मनाया गया

Published on

भोपाल।

कार्पोरेट इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी में 17 से 23 सितंबर 2025 तक फार्माकोविजिलेंस सप्ताह का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सप्ताह का समापन 23 सितंबर को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से हुआ। इस नाटक के जरिए दवाओं के सुरक्षित उपयोग एवं फार्मासिस्ट की भूमिका के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया गया।

यह भी पढ़िए: दादाजी धाम मंदिर में शैलपुत्री मैया का पूजन, महाराज अग्रसेन जी का मनाया जन्मोत्सव भेल भोपाल।

संस्थान के प्राचार्य डॉ. लवकेश कुमार ओमरे ने बताया कि फार्माकोविजिलेंस का उद्देश्य दवाओं के दुष्प्रभावों एवं उनके सुरक्षित उपयोग के प्रति जन-जागरूकता फैलाना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से विद्यार्थियों में जागरूकता बढ़ती है और समाज को भी लाभ मिलता है। समापन अवसर पर फैकल्टी सदस्य एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। अंत में सभी को फार्माकोविजिलेंस के महत्व से अवगत कराते हुए भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों को जारी रखने का संकल्प लिया गया।

Latest articles

भेल में मना 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, ‘नीम के पेड़’ का केक काटकर मनाया जन्मदिन

​भोपाल। ​भेल (BHEL) खेल परिसर, भोपाल के एथलेटिक्स ग्राउंड में आज 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग...

योग भारत की अमूल्य विरासत, हर उम्र के लिए जरूरी, बीएचईएल हरिद्वार में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

​"योग फॉर हेल्दी एजिंग" थीम पर बीएचईएल इंटरनेशनल क्लब में हुआ भव्य आयोजन...

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

More like this

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...