10.2 C
London
Monday, January 19, 2026
Homeभोपालभोपाल: केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दूर से दिख रहीं आग...

भोपाल: केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दूर से दिख रहीं आग की लपटें, खाली कराई गईं दुकानें

Published on

भोपाल:

गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार दोपहर एक केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी इस आग की लपटें 20 फीट ऊंची उठ रही थीं। 10-12 दमकल गाड़ियों ने आग बुझाने का काम किया। इस घटना में लाखों का नुकसान हुआ है और एक लोडिंग ऑटो समेत कई वाहन जल गए।

जेके रोड की है घटना
यह घटना जेके रोड स्थित टाटा और महिंद्रा शोरूम के पीछे वाली केमिकल फैक्ट्री में घटी। शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई और देखते ही देखते भयंकर रूप ले लिया। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि दूर से ही दिखाई दे रही थीं। घटना की सूचना मिलते ही गोविंदपुरा, पुल बोगदा और फतेहगढ़ से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

डेढ़ घंटे बाद आग पर काबू पाया गया
लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। आग इतनी भीषण थी कि आसमान में धुएं का गुबार छा गया। इससे आसपास के इलाकों में लोगों को सांस लेने में तकलीफ हुई। शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, पुलिस मामले की पूरी जांच कर रही है।

आग लगने से फैक्ट्री में खड़ा एक लोडिंग ऑटो पूरी तरह जल गया। इसके अलावा फैक्ट्री के अंदर खड़ी कुछ बाइक भी आग की चपेट में आ गईं। आग लगते ही फैक्ट्री और आसपास के इलाकों में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। शोरूम के कर्मचारी भी बाहर निकल आए। आसपास की दुकानें भी खाली करा ली गईं। अशोका गार्डन पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने कहा है कि अब स्थिति नियंत्रित है। आग पर काबू पा लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Latest articles

भोपाल तमिल संगम द्वारा पोंगल 2026 का भव्य आयोजन

भोपाल, उलगत तमिल संगम, मदुरै तथा ऑर्गनाइजेशन ऑफ ऑल इंडिया तमिल संगम्स, चेन्नई से संबद्ध...

प्रयागराज महाकुंभ में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और पुलिस में झड़प

प्रयागराज। महाकुंभ मेले के दौरान रविवार को शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के शिष्यों और पुलिस...

भोपाल में एससी-एसटी-ओबीसी संयुक्त मोर्चा का महासम्मेलन, सरकार के खिलाफ उठा सामाजिक न्याय का मुद्दा

भोपाल।राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में रविवार को अनुसूचित जाति, जनजाति एवं अन्य...

मिलावटखोरों पर सख्ती दर्जनों सैंपल जब्त

भोपाल।राजधानी में खाद्य पदार्थों में मिलावट के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए...

More like this