7.2 C
London
Monday, March 9, 2026
Homeभोपाल"महिलाएं सशक्त होंगी तभी समृद्ध होंगी" – डॉ पंकज शुक्ला— कराटे एसोसिएशन...

“महिलाएं सशक्त होंगी तभी समृद्ध होंगी” – डॉ पंकज शुक्ला— कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट डॉ पंकज शुक्ला, ‘श्रृंगार बने हथियार’ अभियान से बेटियों को कर रहे सशक्त

Published on

भोपाल

“महिलाएं सशक्त होंगी तभी समृद्ध होंगी” – डॉ पंकज शुक्ला — कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के वाइस प्रेसिडेंट डॉ पंकज शुक्ला, ‘श्रृंगार बने हथियार’ अभियान से बेटियों को कर रहे सशक्तमहिला सशक्तिकरण की दिशा में एक उल्लेखनीय पहल करते हुए ग्राम्या और आसरे संस्था के संस्थापक डॉ पंकज शुक्ला को कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया का वाइस प्रेसिडेंट नियुक्त किया गया है।

इस सुअवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष बैकुंठ सिंह ने उन्हें विधिवत नियुक्ति पत्र सौंपा और विश्वास जताया कि डॉ शुक्ला अपने अनुभव और संकल्प से देश की बेटियों को आत्मनिर्भर और आत्मरक्षित बनाने की दिशा में प्रभावी कार्य करते रहेंगे।

डॉ शुक्ला द्वारा आरंभ किया गया ‘श्रृंगार बने हथियार’ अभियान आज प्रदेश भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं और किशोरियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें मानसिक, शारीरिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है।

इस मुहिम के तहत अंतरराष्ट्रीय कराटे चैंपियन सुश्री सुप्रिया जाटव प्रदेश की विभिन्न जगहों पर बालिकाओं और महिलाओं को आत्मरक्षा की तकनीकें सिखा रही हैं। प्रशिक्षण शिविरों में विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों की भागीदारी को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे वे महिलाएं भी सशक्त बन सकें जिन्हें संसाधनों की कमी के कारण ऐसे अवसर नहीं मिल पाते।

यह भी पढ़िए: जनहित के कार्य समयसीमा में पूर्ण कराएं: राज्यमंत्री श्रीमती गौर— विकास कार्यों की समीक्षा की, सरयू सरोवर पार्क की मरम्मत और असामाजिक तत्वों पर…

डॉ शुक्ला का मानना है कि “किसी भी समाज, परिवार या राष्ट्र की समृद्धि, वहां की महिलाओं की सशक्तता से ही सुनिश्चित होती है। जब महिलाएं आत्मनिर्भर होती हैं, तभी समाज वास्तविक विकास की ओर अग्रसर होता है।”
उनका यह मानना केवल विचार नहीं, बल्कि धरातल पर उतरता हुआ आंदोलन बन चुका है, जिसमें हजारों महिलाएं और युवतियाँ प्रत्यक्ष रूप से लाभान्वित हो रही हैं।

डॉ शुक्ला की इस नियुक्ति से आशा है कि वे कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मंच से भी महिला सशक्तिकरण की दिशा में नई ऊर्जा और विस्तार के साथ कार्य करेंगे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...

पार्किंग विवाद में ऑटो चालक पर चाकू से जानलेवा हमला

भोपाल टीला जमालपुरा इलाके में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में एक ऑटो चालक पर...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सिविल सेवा परीक्षा टॉपर अनुज अग्निहोत्री को फोन पर दी बधाई, कहा- ‘यह सफलता राजस्थान के लिए गौरव’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा-2025 में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम...

गोविन्दपुरा पुलिस की पहल: एडिशनल एसपी और टीआई ने नगर रक्षा समिति के सदस्यों को बांटे आईकार्ड

भोपाल राजधानी के गोविन्दपुरा थाना परिसर में शनिवार को नगर एवं ग्राम रक्षा समिति के...