13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeभोपालशिवाय किडनैपिंग केस में बड़ी सफलता, SIT ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद...

शिवाय किडनैपिंग केस में बड़ी सफलता, SIT ने शॉर्ट एनकाउंटर के बाद 3 आरोपियों को पकड़ा, सामने आई अपहरण की वजह

Published on

ग्वालियर

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में बहुचर्चित शिवाय अपहरण कांड में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने इस अपहरण के षड्यंत्र रचने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही घटनास्थल पर उनका जुलूस भी निकला है। इसके साथ शाम के समय एक अन्य आरोपी को शॉर्ट एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है।

ग्वालियर एसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने पूछताछ में बताया कि उनके ऊपर करोड़ों रुपए का कर्ज था और उसे कर्ज को उतारने का यह एक आसान तरीका था। उन्हें लगता था कि यह परिवार काफी अमीर है और आसानी से फिरौती की रकम भी दे देगा। लेकिन पुलिस की सक्रियता और मीडिया के घटना को सामूहिक करने के चलते आरोपी घबरा गए। इसके बाद उन्होंने अपनी पकड़ को छोड़ने में ही अपनी भलाई समझी।

परिवार के करीबी हैं आरोपी
13 फरवरी के दिन शक्कर व्यापारी के 7 साल के बेटे का अपहरण किया गया था। इस घटना के खुलासे के लिए आईजी ग्वालियर ने एसआईटी का गठन किया था। इस मामले में लगातार जांच जारी थी। इसी दौरान बुधवार के दिन इस केस में दो मुख्य आरोपी भोला गुर्जर और मोनू गुर्जर को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों ही आरोपी मुरैना के रहने वाले हैं और फरियादी पक्ष से उनकी पारिवारिक जान पहचान भी है। इस वारदात को अंजाम देने के लिए पूरा षड्यंत्र और उसके क्रियान्वन के लिए योजना भूरा गुर्जर और मोनू गुर्जर की तरफ से की गई।

आरोपी किडनैपिंग को लेकर थे कॉन्फिडेंट
दोनों आरोपी यह जानते थे कि इस परिवार को टारगेट कर आसानी से अपहरण किया जा सकता है। इतना ही नहीं अपहरण करने के बाद जो एक करोड़ रुपए की राशि है वह भी हम आसानी से इसे प्राप्त कर लेंगे। इस योजना को सफल बनाने के लिए भोले ने मुरैना के अपने एक मकान में तीन अन्य आरोपियों को लाकर रखा। जिनकी पूर्व में भी आपराधिक पृष्ठभूमि है। साथ ही 302 के अपराधी भी रहे हैं। उन्हें में से दो आरोपी राहुल कंसाना और भोला गुर्जर ने ही बाइक पर बिठा कर बच्चे को किडनैप किया था। आरोपियों ने लगभग 15 दिनों तक अलग अलग तारीखों में अपहरण के लिए रेकी भी की।

अपहरण के बाद बच्चे को भूरा गुर्जर के मकान में रखा गया। लेकिन गंभीर घटना के चलते जब इन लोगों ने खुद को चारों तरफ से घिरा पाया। तो उन्होंने बच्चे को छोड़कर भागने में ही भलाई समझी। मुख्य आरोपी भूरा गुर्जर जो कि अपहरण के दिन सीपी कॉलोनी में पहुंचा था। वह माहौल देखकर समझ गया कि पकड़े जाने का पूरा चांस है। इस केस में कुल सात आरोपी हैं। जिनमें से दो आरोपी मुरैना पुलिस ने पकड़े थे। दो आरोपियों को और पकड़ लिया गया है। जिन्होंने बताया कि वे एक करोड़ की फिरौती लेना चाहते थे।

शॉर्ट एनकाउंटर में मुख्य आरोपी पकड़ाया
ग्वालियर के शिवाय अपहरण कांड के मुख्य आरोपी को भी पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपी भोला गुर्जर को एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि बच्चे का अपहरण कर बाइक पर बैठाने वाले आरोपी भोला गुर्जर ने भागने के प्रयास में पुलिस पर चलाई थी। जवाब में पुलिस ने फायरिंग की। जिसमें शॉर्ट एनकाउंटर के बाद भोला को गिरफ्तार किया गया। यह मुठभेड़ तिघरा थाना क्षेत्र में हुई। घायल भोला को लेकर मुरार थाना पुलिस अस्पताल के लिए पहुंची।

Latest articles

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...