8.6 C
London
Thursday, December 11, 2025
Homeभोपालबीजेपी ने इन चार नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से...

बीजेपी ने इन चार नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, महिला पार्षदों के साथ की थी अभद्रता

Published on

छिंदवाड़ा

मध्य प्रदेश बीजेपी ने छिंदवाड़ा के चार नेताओं पर बड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव की वोटिंग के बाद पार्टी कार्यालय में हंगामा किए जाने के मामले में भाजपा संगठन ने चार नेताओं को छह साल के लिए पार्टी से निकाल दिया है।

बताया जा रहा है कि नगर निगम में 8 अक्टूबर को अध्यक्ष सोनू मांगों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। भाजपा के ज्यादा पार्षद होने के बावजूद यह अविश्वास प्रस्ताव गिर गया था। इसके बाद पार्टी कार्यालय में काफी हंगामा हुआ था। इस मामले में पार्टी की ओर से किरण सोनी और पूर्णिमा मालवी के साथ संतोष राय और संतोष मालवी तथा अन्य लोगों को कारण बताओं नोटिस भी जारी किया गया था। इस नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं मिला। इस पर उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया।

नोटिस में क्या लिखा है?
भाजपा की ओर से जारी निष्कासन पत्र में कहा गया है कि 8 अक्टूबर को नगर निगम अध्यक्ष के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के बाद भाजपा कार्यालय में पहुंचकर पार्षदों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ गाली गलौज की गई। अनर्गल भाषा का प्रयोग करते हुए आरोप लगाए गए। महिला पार्षदों के साथ अभद्रता की गई। इस घटनाक्रम को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। मगर आपकी ओर से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसलिए निष्कासन की कार्रवाई की गई है। प्रदेश संगठन को इससे अवगत कराया गया है।

पार्टी कार्यालय में हुआ था हंगामा
बता दें कि कि नगर निगम छिंदवाड़ा में भाजपा के 34 और कांग्रेस के 14 पार्षद हैं। कांग्रेस से नाता रखने वाले नगर निगम अध्यक्ष सोनू मांगों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया मगर उन्हें 21 मत हासिल हुए और अविश्वास प्रस्ताव गिर गया। इस तरह कांग्रेस के नगर निगम अध्यक्ष सोनू मांगों को भाजपा के सात पार्षदों के वोट मिले। इसके बाद पार्टी दफ्तर में हंगामा हुआ था।

Latest articles

बीएचईएल भोपाल में नव–पदोन्नत अधिकारियों के लिए छह दिवसीय कार्यक्रम का समापन

भेल भोपाल।बीएचईएल में जून 2025 के दौरान नव–पदोन्नत सहायक अभियंता और सहायक अधिकारी वर्ग...

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

लोकसभा में रविशंकर प्रसाद बोले—चुनाव आयोग को एसआईएफआर का पूरा अधिकार,

नई दिल्ली ।संसद के शीतकालीन सत्र के आठवें दिन लोकसभा में चुनाव सुधारों को...

भिंड में टूटी पुलिया से ट्रैक्टर नदी में गिरा, 3 किसानों की मौत

भिंड ।मध्यप्रदेश के भिंड जिले में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जब...

More like this

बीएचईएल में ईडी :भोपाल से बने उपाध्याय,झांसी से सिद्दीकी—बेहतर परफारमेंस वालों को मिला मौका

भोपाल ।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड भेल महारत्न कंपनी में महाप्रबंधक से ईडी पद के...

किराए के कमरे में छात्र ने फांसी लगाई

भोपाल ।भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में एक 27 वर्षीय एमबीबीएस छात्र किराए के...

बिलखिरिया पुलिस ने 6 घंटे में किया हत्या का सनसनीखेज खुलासा

भोपाल ।पुलिस अधीक्षक भोपाल देहात रामशरण प्रजापति द्वारा जिले में निर्देशों के अनुपालन में...