12.1 C
London
Thursday, June 11, 2026
HomeभोपालMP : हाईवे पर अश्लील हरकत करने वाला बीजेपी नेता गिरफ्तार, महिला...

MP : हाईवे पर अश्लील हरकत करने वाला बीजेपी नेता गिरफ्तार, महिला के साथ बीच सड़क पर किया था ‘डर्टी कांड’

Published on

मंदसौर

दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाले बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़ का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे हाइवे पर एक महिला के साथ अश्लील हरकत हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो के वायरल होने के अगले दिन दूसरा वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें मनोहर लाल धाकड़ उसी महिला के साथ हाइवे पर डांस करते हुए नजर आ रहे थे।

13 मई की रात को बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़ का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने 23 मई को मंदसौर के भानपुरा थाने में मनोहर लाल धाकड़ के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सूत्रों के अनुसार एसडीओपी दिनेश प्रजापति और टीआई आरसी डांगी उससे पूछताछ कर रहे हैं। प्रशासन अब यह भी जांच कर रहा है कि वीडियो बनाने और सार्वजनिक करने के पीछे मकसद क्या था और इसमें और कौन-कौन शामिल था।

महिला की नहीं हुई अभी तक पहचान
बता दें कि मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया और 23 मई की रात को मनोहर लाल धाकड़ के घर पर दबिश दी थी। पुलिस ने धाकड़ की कार को जब्त कर लिया था। भानपुरा टीआई आर.सी. डांगी ने बताया कि वीडियो में नजर आ रही महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। मनोहर की गिरफ्तारी के बाद ही महिला की जानकारी सामने आएगी, उसके बाद उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

कांग्रेस ने किया गंगाजल का छिड़काव
बीजेपी नेता मनोहर लाल धाकड़ का आपत्तिजनक वीडियो आने के बाद विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस इसको लेकर हमलावर है। रविवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गरोठ क्षेत्र के टोल प्लाजा पहुंचकर गायत्री मंत्र का जाप किया और गंगाजल से एक्सप्रेस-वे का शुद्धिकरण कर विरोध जताया। वहीं कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा ने कहा कि मैं गडकरी जी को धन्यवाद देना चाहता हूं, कि उन्होंने इतनी बेहतरीन क्वालिटी के कैमरे एक्सप्रेस वे पर लगवाए हैं, जिनमें यह पूरा कृत्य साफ-साफ कैद हो गया। शायद उन्हें भी उम्मीद नहीं रही होगी कि उनकी बनाई सड़कों का इस्तेमाल इस तरह होगा।

Latest articles

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

ओमान के तट पर भारतीय क्रू वाले जहाज पर लगातार दूसरे दिन हमला, होर्मुज में अमेरिकी हमले में 3 भारतीय मारे गए

तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ओमान के तट के पास लगातार दूसरे दिन भारतीय क्रू वाले जहाज...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जताया आभार

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर छत्तीसगढ़ के...

More like this

मीनाक्षी नटराजन मामले में सुप्रीम कोर्ट कल करेगा सुनवाई, आज नामवापसी की आखिरी तारीख

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश से राज्यसभा सीट के लिए मीनाक्षी नटराजन का...

MP में प्री-मानसून का असर: 34 ज़िलों में तूफ़ान और बारिश का अलर्ट; कुछ इलाकों में ओले गिरने की संभावना

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून के आने से पहले ही मौसम का मिजाज काफी...

प्रगति नगर में आवासीय परिसर में अवैध निर्माण और फैक्ट्री संचालन पर नगर निगम की सख्त कार्रवाई

भोपाल। राजधानी के प्रगति नगर इलाके में नगर निगम की बिल्डिंग परमिशन (भवन अनुज्ञा)...