6 C
London
Monday, April 13, 2026
Homeभोपालबीजेपी नेता मनोहर धाकड़ का हाईवे वीडियो मामला, नहीं दिए 80 हजार...

बीजेपी नेता मनोहर धाकड़ का हाईवे वीडियो मामला, नहीं दिए 80 हजार इसलिए किया वायरल, 3 को नाप दिया

Published on

मंदसौर

बीजेपी नेता मनोहर धाकड़ का हाईवे वाला वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में वह हाईवे पर एक महिला के साथ सरेआम डांस करते हुए गंदा काम करते दिख रहे थे। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था, लेकिन एक दिन बाद ही उन्हें जमानत मिल गई। इसका कारण था, उनपर लगी जमानती धाराएं। पर मामले में एक बड़ा खुलासा हुआ है। इसके बाद एनएचएआई ने तीन कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।

भाजपा नेता मनोहर धाकड़ 13 मई को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक महिला के साथ वीडियो में कैद हुए। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद 23 मई को मंदसौर के भानपुरा थाने में धाकड़ और एक अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने उन्हें 25 मई को गिरफ्तार कर लिया था। फिर वे रिहा हो गए, उन्होंने पुलिस को हाईवे कर्मचारियों द्वारा पैसे मांगने वाली बात बताई।

80 हजार नहीं देने पर वीडियो किया वायरल
मनोहर धाकड़ ने बताया कि वीडियो वायरल न करने को लेकर वे लोग 1 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मेरे पास 20 हजार नगद था, मैंने वो उन्हे दे दिया। वे लगभग आधा दर्जन लोग थे। बात 80 हजार पर आकर अटकी तो उनमे से किसी एक ने वीडियो सोशल मीडिया पर डालकर वायरल कर दिया।

तीन कर्मचारियों की गई नौकरी
इस घटना के बाद नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने तुरंत कार्रवाई की। एनएचएआई के एक अधिकारी ने बताया कि वीडियो वायरल करने के मामले में एमकेसी इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के तीन कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया है। पूरे मामले को जांच की जा रही है।

Latest articles

बेटियों और बहनों के विकास से ही होगा समग्र विकास संभव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित किए 1836...

गोविंदपुरा औद्योगिक इकाई पर कार्रवाई की तैयारी, जवाब नहीं देने पर होगा कड़ा कदम

भोपाल। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भोपाल द्वारा एक औद्योगिक इकाई के खिलाफ गंभीर...

देश की ऊर्जा आवश्यकताओं को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी : रामनाथन

बीएचईएल द्वारा आईपी आउटर केसिंग की आपूर्ति तथा ईओटी क्रेन का लोकार्पण हरिद्वार। बीएचईएल हरिद्वार...

किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़, किसानों के विकास के लिए हम हैं प्रतिबद्ध : केन्द्रीय रक्षा मंत्री सिंह

किसानों के श्रम से देश का खाद्यान्न निर्यात हुआ दोगुना : मुख्यमंत्री डॉ. यादव किसानों...

More like this