10.8 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभोपालमध्य प्रदेश में BJP नेता पूजा दादू ने किया सुसाइड, पिता रह...

मध्य प्रदेश में BJP नेता पूजा दादू ने किया सुसाइड, पिता रह चुके हैं विधायक

Published on

बुरहानपुर,

मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में भाजपा नेता खकनार जनपद अध्यक्ष पूजा दादू ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया. परिजनों ने जब देखा तो तुरंत चीख-पुकार मच गई. पूजा को तुरंत शहर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पूजा दादू पूर्व विधायक राजेंद्र दादू की बेटी थीं.

जानकारी के अनुसार, खकनार जनपद अध्यक्ष पूजा दादू ने शनिवार देर रात अपने घर कान्हापुर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. परिजन पूजा को फंदे से उतारकर तुरंत उतारकर बुरहानपुर के संजय नगर स्थित निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच की और पूजा को मृत घोषित कर दिया. पूजा दादू ऐसा कदम क्यों उठाया, ये अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है.

भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने कहा कि शनिवार रात करीब 12 बजे खकनार जनपद की अध्यक्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, लेकिन कारण अभी स्पष्ट नहीं है. यह हमारे लिए एक बहुत बड़ा नुकसान है, आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है.

सूचना मिलते ही पहुंचे सांसद सहित कई भाजपा नेता
बता दें कि पूजा दादू खकनार जनपद की अध्यक्ष थीं. वर्तमान में उनकी बड़ी बहन मंजू दादू मंडी बोर्ड की उपाध्यक्ष हैं. वे भी विधायक रह चुकी हैं. उनके पिता स्व. राजेंद्र दादू नेपानगर से विधायक रह चुके हैं. इस घटना की जानकारी मिलते ही खंडवा संसदीय क्षेत्र के सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष मनोज लधवे, पूर्व नगर निगम अध्यक्ष मनोज तारवाला, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष विजय गुप्ता सहित कई नेता मौके पर पहुंचे और घटना को लेकर शोक जताया.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...