10.9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeभोपालगर्दन में सांप लपेटकर बीजेपी विधायक ने बजाई बीन तो विकास यात्रा...

गर्दन में सांप लपेटकर बीजेपी विधायक ने बजाई बीन तो विकास यात्रा में मच गया हल्ला

Published on

रीवा

एमपी में विकास यात्रा के दौरान बीजेपी विधायकों के अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। विकास यात्रा के दौरान रीवा में बीजेपी विधायक श्यामलाल द्विवेदी का अलग अंदाज दिखा है। वह विकास को दिखाने के लिए सपेरा बन गए हैं। गर्दन में सांप लपेटकर विधायक बीन बजा रहे हैं। विकास यात्रा में आई भीड़ विधायक का यह रूप देखकर हैरान थे। साथ ही खूब तालियां बजा रहे थे। सोशल मीडिया पर सपेरा बने विधायक का वीडियो वायरल है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो त्योंथर विधायक श्यामलाल द्विवेदी का है। विकास यात्रा के दौरान उनके कार्यक्रम में एक सपेरा पहुंच गया था। सपेरा मंच पर पहुंच गया था। इसके बाद वह विधायक जी को आशीर्वाद देने लगा। सपेरा ने पहले विधायक जी को बीन दिया। वह बीन बजाने लगाते हैं। भीड़ से खूब तालियां बजती हैं। इसके बाद सपेरा ने विधायक के गले में सांप डाल दिया। विष रहित सांप उनके कंधे पर फन फैलाकर बैठ गया।

इसके बाद विधायक श्यामलाल द्विवेदी फिर से बीन बजाते लगाते हैं। बीन की धुन सुनकर सांप फिर फन फैलाने लगाता है। इसके बाद वह नीचे उतरने लगता है। सपेरा फिर विधायक के गले से सांप निकाल लेता है। सोशल मीडिया पर सपेरा बने विधायक का वीडियो वायरल हो रहा है।

बीजेपी विधायक श्यामलाल द्विवेदी का कार्यक्रम पटहट में चल रहा था। इस दौरान बीजेपी कार्यकर्ता ईश्वर की तरफ से उन्हें बीन भेंट की गई है। सपेरे ईश्वर ने विधायक से कहा कि आप भोपाल जाकर सीएम शिवराज सिंह चौहान के सामने बीन बजाए। वायरल वीडियो 12 फरवरी का बताया जा रहा है। श्यामलाल द्विवेदी सादगी के लिए क्षेत्र में जाने जाते हैं।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this