16.4 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभोपालगौतम नगर वाइन शॉप के पास खूनी वारदात: बदमाशों ने युवक की...

गौतम नगर वाइन शॉप के पास खूनी वारदात: बदमाशों ने युवक की गर्दन में छुरी मारी

Published on

भोपाल। राजधानी के गौतम नगर थाना इलाके में गुरुवार की रात को शराब दुकान के पास मामूली रंजिश और गाली-गलौज को लेकर तीन बदमाशों ने एक युवक को घेर लिया। विवाद इतना बढ़ा कि इनमें से एक बदमाश ने अपने पास रखी बड़ी छुरी निकाली और युवक की गर्दन पर वार कर दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घटना के चंद घंटों के भीतर ही दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गौतम नगर थाना क्षेत्र स्थित वाइन शॉप के पास रात करीब 11:00 बजे शाहनवाज नामक युवक शराब खरीदने गया था। इसी दौरान वहां पर पहले से मौजूद आदतन अपराधी साजिद, इमरान और अयान आ धमके। इन तीनों ने शाहनवाज को घेर लिया और उसके साथ विवाद करने लगे।

गाली-गलौज के बाद बात इतनी बढ़ गई कि साजिद ने अपने पास छिपाकर रखी तीखी छुरी निकाली और सीधे शाहनवाज की गर्दन पर दे मारी। छुरी लगते ही शाहनवाज लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा और आरोपी मौके से भाग निकले। इस मामले में पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर तत्काल टीमों का गठन किया गया, जिसने महज 3 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी साजिद अली और इमरान को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास (अटेम्प्ट टू मर्डर) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी: अब 16 से 23 जून के बीच होंगी परीक्षाएं

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 के...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों को पास करनी होगी TET, समय-सीमा बढ़ाकर 2028 की गई

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए...