16.4 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभोपालमंडीदीप से लापता युवक का भोपाल बायपास पर मिला शव; 6 दिन...

मंडीदीप से लापता युवक का भोपाल बायपास पर मिला शव; 6 दिन बाद कटारा हिल्स क्षेत्र में हुई शिनाख्त

Published on

भोपाल। औद्योगिक क्षेत्र मंडीदीप के सतलापुर से पिछले रविवार से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए 35 वर्षीय युवक राजेश राय का शव शुक्रवार को भोपाल बायपास रोड पर मिलने से सनसनी फैल गई। कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में अज्ञात शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए सोशल मीडिया और थानों के रिकॉर्ड के जरिए मृतक के परिजनों से संपर्क किया, जिसके बाद मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने कपड़ों और हुलिए के आधार पर उसकी शिनाख्त राजेश राय के रूप में की। कटारा हिल्स थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स (AIIMS) भोपाल भेज दिया है और मामले की सघन जांच शुरू कर दी है। शनिवार को एम्स में डॉक्टरों की टीम द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतक के भाई धर्मेंद्र राय ने बताया कि राजेश रविवार रात को घर से अपनी फैक्ट्री की ड्यूटी पर जाने की बात कहकर निकले थे। जब वे सोमवार सुबह तक घर वापस नहीं लौटे और उनका मोबाइल फोन भी लगातार बंद आने लगा, तो परिवार में चिंता बढ़ गई। परिजनों ने अपने स्तर पर सभी रिश्तेदारों, दोस्तों और जान-पहचान वालों के यहाँ राजेश की काफी खोजबीन की, लेकिन जब कहीं भी उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो थक-हारकर सतलापुर थाने में उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सतलापुर पुलिस पिछले 6 दिनों से राजेश की तलाश में जुटी हुई थी, इसी बीच शुक्रवार को भोपाल के कटारा हिल्स इलाके में उनका शव मिलने की दुखद खबर सामने आई।

राजेश राय अपने पीछे पत्नी और तीन मासूम बच्चों को रोता-बिलखता छोड़ गए हैं। उनकी इस तरह संदिग्ध और रहस्यमयी परिस्थितियों में हुई मौत से सतलापुर क्षेत्र और पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। कटारा हिल्स पुलिस और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स अब इस गुत्थी को सुलझाने में जुटे हैं कि राजेश मंडीदीप से भोपाल बायपास तक कैसे पहुंचे और उनके साथ क्या हादसा हुआ। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शरीर पर चोट के निशानों और मौत के सटीक समय की जानकारी एम्स की विस्तृत पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी। पुलिस मामले में शार्ट पीएम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है और मृतक के मोबाइल की कॉल डिटेल (CDR) भी खंगाली जा रही है ताकि मौत के असली कारणों और आखिरी समय में वे किसके संपर्क में थे, इसका खुलासा हो सके।

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी: अब 16 से 23 जून के बीच होंगी परीक्षाएं

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 के...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों को पास करनी होगी TET, समय-सीमा बढ़ाकर 2028 की गई

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए...