16.7 C
London
Saturday, June 13, 2026
Homeभोपालशादी के बाद दुल्हन का अपहरण, दूल्हे के सामने SUV से ले...

शादी के बाद दुल्हन का अपहरण, दूल्हे के सामने SUV से ले भागे बदमाश, 5 आरोपी गिरफ्तार

Published on

गुना,

मध्य प्रदेश पुलिस ने रविवार को एक महिला का अपहरण करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है. महिला शादी के एक दिन बाद अपने पति के साथ राजस्थान के सवाई माधोपुर स्थित अपने मायके जा रही थी. उनकी शादी एक दिन पहले शनिवार की रात को हुई थी. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.

पुलिस की अनुविभागीय अधिकारी (एसडीओपी) दीपा डुडवे ने बताया, “ये घटना रविवार की सुबह 9:30 बजे गुना जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर राष्ट्रीय राजमार्ग 46 पर रुठियाई इलाके में हुई. आरोपियों ने चाकुओं से कार के शीशे तोड़ दिए. दूल्हे पर हमला किया और दुल्हन को एसयूवी में लेकर भाग गए.”

एसडीओपी ने बताया, “सूचना मिलने के बाद पुलिस की एक टीम ने दुल्हन को बचाया और सात आरोपियों में से पांच को गिरफ्तार कर लिया. चार को इंदौर से और एक को देवास से पकड़ा गया है. सभी आरोपी 20 साल की उम्र के हैं और देवास के रहने वाले हैं. इनमें से दो आरोपी अभी भी फरार बताए जा रहे हैं.”

वारदात में शामिल मुख्य आरोपी का नाम आकाश बंजारा है. उसके पास से एक काले रंग की स्कॉर्पियो भी बरामद की गई, जिसका इस्तेमाल इस वारदात में किया गया था. पुलिस फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले की गहराई से जांच की जा रही है.

Latest articles

मध्यप्रदेश में पटवारियों के ऑनलाइन होंगे आवेदन, अंतर-जिला स्थानांतरण की नई नीति जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के राजस्व विभाग ने पटवारियों के अंतर्जिला संविलियन (जिला परिवर्तन) के...

असम में एयरफोर्स का ट्रांसपोर्ट विमान क्रैश, पायलट समेत 5 की मौत, लैंडिंग के दौरान आग लगी

जोरहाट। असम में जोरहाट के रौरिया इंडियन एयरबेस पर शनिवार सुबह 10 बजे लैंडिंग...

वक्फ बोर्ड भारत छोड़ो’ अभियान के तहत राजधानी में रैली, पुतला दहन

भोपाल। राजधानी के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर शुक्रवार को भारतीय गण वार्ता पार्टी (भगवा...

आंधी-बारिश का कहर: दीवार गिरने से तीन की मौत, ऑटो पलटने से महिला ने गंवाई जान

भोपाल। मध्य प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों के बीच शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश...

More like this