19.7 C
London
Tuesday, June 2, 2026
Homeभोपालहाउसिंग बोर्ड और निगम की नाक के नीचे बिल्डरों की मनमानी, अयोध्या...

हाउसिंग बोर्ड और निगम की नाक के नीचे बिल्डरों की मनमानी, अयोध्या बाईपास सेक्टर-जे में खाली जमीन को बनाया ‘सीवेज का तालाब’

Published on

भोपाल। राजधानी के अयोध्या बाईपास स्थित भोपाल हाउसिंग बोर्ड के सेक्टर-जे में बोर्ड और नगर निगम के अधिकारियों की कथित मिलीभगत से रहवासियों का जीना मुहाल हो गया है। क्षेत्र के रॉयल एवेन्यू और शुभ अगस्त्य हाउसिंग सोसाइटी के बिल्डरों ने पूरी कॉलोनी की सीवेज लाइन को हाउसिंग बोर्ड की सरकारी खाली पड़ी जमीन पर खुला छोड़ दिया है। लंबे समय से बह रहे इस गंदे पानी के कारण अब इस भूखंड ने एक छोटे तालाब का रूप ले लिया है, जिससे उठने वाली तीव्र बदबू और गंदगी ने स्थानीय लोगों का अपने घरों में रहना हराम कर दिया है। रहवासियों का आरोप है कि दिन-दहाड़े हो रही इस गंभीर समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों से कई बार लिखित व मौखिक शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन बिल्डरों के रसूख और सांठगांठ के चलते अब तक कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई है।

आने वाले मानसून के मद्देनजर यह पूरी बस्ती जलभराव और गंभीर महामारियों को खुला निमंत्रण दे रही है, जिससे स्थानीय नागरिकों में भारी आक्रोश है। क्षेत्रीय नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन और स्थानीय वार्ड कमिश्नर की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा है कि जिम्मेदार अधिकारी पूरी तरह मूकदर्शक बने हुए हैं। आलम यह है कि सेक्टर की मुख्य सड़कें पूरी तरह टूट चुकी हैं, जगह-जगह हुए अवैध अतिक्रमण के कारण लोगों का पैदल चलना तक दूभर हो गया है और ड्रेनेज सिस्टम चोक होने से सीवेज का पानी सड़कों पर बह रहा है।

हद तो तब हो गई जब खुलेआम सीवेज बहाने के बाद अब संबंधित बिल्डरों द्वारा हाउसिंग बोर्ड की इसी बेशकीमती जमीन पर अवैध रूप से पक्की सड़क का निर्माण भी शुरू कर दिया गया है। इसके बावजूद हाउसिंग बोर्ड और नगर निगम के अधिकारी अपनी आंखें बंद किए तमाशा देख रहे हैं। रहवासियों ने जिला प्रशासन और वरिष्ठ अधिकारियों से इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, सरकारी जमीन से अतिक्रमण हटाने और चोक सीवेज लाइन को दुरुस्त कर दोषियों के खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Latest articles

स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल हो भोपाल विलीनीकरण का संघर्ष : मालती राय

भोपाल। राजधानी में 'भोपाल गौरव दिवस' यानी भोपाल की आजादी का जश्न भोपाल गेट...

जीतू पटवारी पर बयान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, बरखेड़ा पठानी में मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ

भोपाल। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दिए गए बयान के विरोध में...

राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला का निधन, रीवा में होंगे अंतिम संस्कार के कार्यक्रम

भोपाल। भेल हेम्टू इंटक के अध्यक्ष राजेश शुक्ला के बड़े भाई कान्ति भूषण शुक्ला...

थ्रिफ्ट सोसाइटी के प्रतिभा सम्मान समारोह में बीएचईएल के कार्यपालक निदेशक ने किया 350 प्रतिभाओं का सम्मान

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी द्वारा बीएचईएल सांस्कृतिक भवन (कल्चरल हॉल), पिपलानी...

More like this

स्कूली पाठ्यक्रम में शामिल हो भोपाल विलीनीकरण का संघर्ष : मालती राय

भोपाल। राजधानी में 'भोपाल गौरव दिवस' यानी भोपाल की आजादी का जश्न भोपाल गेट...

जीतू पटवारी पर बयान के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, बरखेड़ा पठानी में मुख्यमंत्री की सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ

भोपाल। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के खिलाफ दिए गए बयान के विरोध में...

नौतपा में लू की जगह बारिश-ओले गिरे, पूरे प्रदेश में बदला मौसम; 47 जिलों में बारिश का अलर्ट

भोपाल। नौतपा का नाम आते ही भीषण गर्मी और लू का ख्याल आता है,...