13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeभोपालइवनिंग वॉक पर निकले बुजुर्गों को रौंदते हुए खड़े टैंकर में घुसी...

इवनिंग वॉक पर निकले बुजुर्गों को रौंदते हुए खड़े टैंकर में घुसी कार,घायल दादा को छोड़ फरार हुआ पोता,3 की मौत

Published on

परासिया

मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले के परासिया जामई मार्ग पर गुरुवार की शाम एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर इवनिंग वॉक कर रहे दो बुजुर्गों को रौंद दिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। बुजुर्गों को रौंदने के बाद कार समीप खड़े टैंकर में घुस गई। कार में सवार बुजुर्ग को जेसीबी मशीन की सहायता से बाहर निकालना पड़ा। बाद में उनकी भी मौत हो गई।

भीषण सड़क दुर्घटना के बाद इवनिंग वॉक पर निकले बुजुर्गों को परासिया अस्पताल लाया गया। यहां दोनों बुजुर्गों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं, कार सवार घायल बुजुर्ग को कुछ देर बाद कार से निकालकर लाया गया। उनका उपचार किया गया लेकिन उनकी भी जान नहीं बचाई जा सकी।

इनविंग वॉक पर निकले बुजुर्ग को रौंदा
घटना को लेकर मिली जानकारी के अनुसार नंदन निवासी सूरज उइके अपने पोते के साथ वेगनार कार से परासिया से नंदन की ओर जा रहे थे। अंबाडा टोल नाके से कुछ आगे ऋषि ढाबे के सामने महादेव यादव और जवाहिर गुप्ता सड़क पर इवनिंग वॉक के लिए निकले थे। इसी दौरान कार चालक ने लापरवाही में तेज रफ्तार से कार चलाते हुए दोनों बुजुर्गों को रौंद दिया। इसके बाद वह टैंकर में जाकर घुस गया। कार में सवार दमुआ के नंदन निवासी सूरज उइके को गंभीर चोट आई। उन्हें परासिया अस्पताल लाया गया। बाद में उनकी मौके पर मौत हो गई। कार चालक युवक मौके पर नहीं मिला।

पड़ोसी हैं बुजुर्ग मृतक
दुर्घटना में मृत जवाहित गुप्ता और महादेव पवार दोनों पड़ोसी हैं। वे रोजाना शाम को इवनिंग वॉक के लिए जाते थे। गुरुवार के दिन भी दोनों साथ निकले और साथ ही दोनों की जान चली गई। ये उनका अंतिम वॉक बन गया।

अस्पताल में बात कर रहे थे सूरज उईके
कार सवार बुजुर्ग सूरज उईके को जब अस्पताल लाया गया वे बात कर रहे थे। उन्होंने अस्पताल में अपना नाम पता लिखवाया। बताया कि वे अपने पोते के साथ दमुआ नंदन जा रहे थे। उन्हें टोल नाके की एंबुलैंस से लाया गया। कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।

Latest articles

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...