11.9 C
London
Tuesday, March 3, 2026
Homeभोपालरेस्टोरेंट में मिश्री की जगह रख दिया कास्टिक सोडा, डिनर करने आई...

रेस्टोरेंट में मिश्री की जगह रख दिया कास्टिक सोडा, डिनर करने आई महिला का मुंह जला; FIR दर्ज

Published on

भोपाल,

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक महिला ने रेस्टोरेंट में डिनर के बाद कास्टिक सोडा खा लिया जिससे उसकी तबीयत ख़राब हो गई. पुलिस ने इस मामले में अब एफआईआर दर्ज कर ली है. घटना भोपाल के पिपलानी थाना इलाके की है.

पिपलानी थाना प्रभारी अनुराग लाल के मुताबिक, 20 अक्टूबर को फरियादी विष्णु पांडे अपने परिवार के साथ एक रेस्टोरेंट में खाना खाने गए थे. खाने के बाद परिवार की महिला सदस्य रानी जो रिश्ते में विष्णु की बहन लगती हैं, वो बाहर जाते समय रिसेप्शन पर रुकीं और वहां से उन्होंने डिब्बे में रखी सौंफ-मिश्री खा ली. मिश्री खाते ही रानी के मुंह में तेज़ जलन शुरू हो गई और उनका चेहरा सूज गया.

रानी की चीख सुनकर परिवार के लोग रिसेप्शन पर पहुंचे तो पाया कि जिस डिब्बे में से रानी ने मिश्री समझ चीज़ खाई थी, दरअसल वो कास्टिक सोडा था, जिसे गलती से रेस्टोरेंट के किसी स्टाफ ने वहां रख दिया.

इसके बाद परिवार ने पिपलानी थाने में शिकायत की. पुलिस ने रेस्टोरेंट कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. हालत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां महिला की हालत में अब सुधार है. आपको बता दें कि कास्टिक सोडा कपड़े धोने के काम आता है, जिसका इस्तेमाल कपड़े में लगे गहरे दाग को मिटाने में काम आता है.

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this