22.7 C
London
Monday, May 25, 2026
HomeभोपालMP: 50 और एम्बुलेंस भेजी जा रहीं, होशंगाबाद से 14 डॉक्टर रवाना

MP: 50 और एम्बुलेंस भेजी जा रहीं, होशंगाबाद से 14 डॉक्टर रवाना

Published on

भोपाल ,

मध्य प्रदेश के हरदा की पटाखा फैक्ट्री में हादसे को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आनन फानन में अधिकारियों की बैठक बुलाई. घटना को लेकर मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी तलब की. तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए मंत्री उदय प्रताप सिंह, एसीएस अजीत केसरी, डीजी होम गार्ड अरविंद कुमार हेलीकॉप्टर से जाने के निर्देश दिए हैं.CM यादव ने साथ ही भोपाल, इंदौर में मेडिकल कॉलेज और AIIMS भोपाल में बर्न यूनिट को आवश्यक तैयारी करने को कहा गया है. इंदौर, भोपाल से फायर ब्रिगेड की दमकलों को भेजा जा रहा है. राहत कार्यों के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं.

कलेक्टर ऋषि गर्ग ने बताया कि मंगलवार को मध्य प्रदेश के हरदा शहर में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 6 लोगों की मौत हो गई और 59 अन्य घायल हो गए. उन्होंने कहा कि यूनिट में और उसके आसपास कई लोगों के फंसे होने की भी आशंका है. घटना के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए जिसमें घटनास्थल पर रुक-रुक कर हो रहे विस्फोटों के साथ आग और लोग खुद को बचाने के लिए भागते नजर आ रहे हैं.

उधर, भोपाल में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संबंधित अधिकारियों से बात की और घटना का विवरण मांगा. सीएम ने मंत्री उदय प्रताप सिंह, अपर मुख्य सचिव अजीत केसरी और महानिदेशक होम गार्ड अरविंद कुमार को हेलीकॉप्टर से हरदा पहुंचने का निर्देश दिया.हरदा की घटना को लेकर CM यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों से जानकारी तलब की.अधिकारी ने कहा कि इंदौर, भोपाल के अस्पतालों और राज्य की राजधानी में एम्स की बर्न इकाइयों को किसी भी आपात स्थिति के लिए आवश्यक व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है. आग पर काबू पाने के लिए इंदौर और भोपाल से भी दमकल गाड़ियां भेजी गई हैं.

पड़ोसी जिले इंदौर के कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि हरदा में हुई घटना के बाद इंदौर के एमवाय अस्पताल की बर्न यूनिट में घायलों के इलाज के लिए व्यवस्थाएं कर ली गई हैं. 26 एंबुलेंस इंदौर से हरदा के लिए रवाना कर दी गई हैं.  इसके अलावा, नर्मदापुरम सहित आसपास के क्षेत्र से 14 डॉक्टर तत्काल रवाना किए गए हैं. हरदा में 20 एम्बुलेंस मौजूद हैं और 50 और पहुंच रही हैं. भोपाल, इंदौर बैतूल, होशंगाबाद, भेरूंदा, रेहटी सहित अन्य नगरीय निकायों तथा संस्थाओं से फायर ब्रिगेड हरदा भेजे जा रहे हैं.

Latest articles

भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक अनिल जोशी ने भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री विंग कमांडर राकेश शर्मा से की शिष्टाचार भेंट

​भोपाल। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) के पूर्व कार्यपालक निदेशक (Executive Director) अनिल जोशी...

भेल (BHEL) में प्रशासनिक फेरबदल: नवीन प्रकाश का हरिद्वार तबादला, सुशांत कुमार मंडल संभालेंगे पतरातु का प्रभार

​नई दिल्ली / नागपुर। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा जारी एक...

भेल में फेरबदल: 39 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से तबादला

​नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) कॉर्पोरेट कार्यालय...

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

More like this

मध्यप्रदेश में आसमान से बरस रही आग, कई शहर 45 डिग्री के पार, 37 जिलों में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्यप्रदेश में नौतपा शुरू होने से पहले ही सूरज ने तेवर दिखाने शुरू...

भोपाल के भेल दशहरा मैदान में ए.आर. रहमान का जादू, फिल्म ‘पेड्डी’ के प्रमोशन के लिए उमड़ा सितारों का मेला

​भोपाल। राजधानी के भेल दशहरा मैदान में मशहूर संगीतकार और ऑस्कर विजेता गायक ए.आर....

​भोपाल में परिवहन विभाग का एक्शन: यात्रियों की जान से खिलवाड़ करने वाली 2 बसों के फिटनेस निरस्त, ₹1.44 लाख का जुर्माना वसूला

चेकिंग के दौरान बसों में एक्सपायरी डेट के फायर एक्सटिंग्विशर खराब स्पीड गवर्नर...