12.6 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeभोपालमुख्यमंत्री श्री चौहान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया

Published on

– कुश्ती और तैराकी प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

भोपाल :

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने स्थानीय तात्या टोपे स्टेडियम एवं प्रकाश तरण पुष्कर पहुँचकर खेलो इंडिया यूथ गेम्स में भाग ले रहे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने वहाँ चल रही कुश्ती और तैराकी प्रतियोगिताओं को भी देखा। मुख्यमंत्री श्री चौहान सागर जिले के दौरे से भोपाल वापसी पर सीधे तरण पुष्कर और टी.टी. नगर स्टेडियम पहुँचे और खिलाड़ियों को खेलो इंडिया यूथ गेम्स के पदक प्रदान किए। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया भी उपस्थित थी।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खिलाड़ियों को और बेहतर खेल का प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएँ दी। तुलसी नगर स्थित प्रकाश तरण पुष्कर में तैराकी खेल की प्रतियोगिताओं के विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए। मुख्यमंत्री श्री चौहान टी.टी. नगर स्थित तात्या टोपे स्टेडियम भी पहुँचे जहाँ उन्होंने कुश्ती प्रतियोगिताओं के विजेता और उप विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए। उन्होंने खेल परिसर का अवलोकन भी किया। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने खिलाड़ियों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाई।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this