10.9 C
London
Tuesday, March 31, 2026
Homeभोपालसीएम शिवराज चुनाव से पहले खोलेंगे खजाना, महिलाओं को हर साल मिलेंगे...

सीएम शिवराज चुनाव से पहले खोलेंगे खजाना, महिलाओं को हर साल मिलेंगे 12 हजार रुपए…

Published on

भोपाल

मध्यप्रदेश में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मास्टर स्ट्रोक खेला है। उन्होंने प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद लाड़ली बहना योजना शुरू करने की घोषणा की है। सीएम ने इंदौर में आयोजित एक सभा में योजना से जुड़ी कुछ जानकारी शेयर की है। उन्होंने बताया कि अब मध्यप्रदेश की सभी महिलाओं को ए हजार रुपए और हर साल के 12 हजार रुपए दिए जाएंगे। सीएम ने बताया कि लाड़ली बहना योजना का लाभ प्रदेश की उन्ही महिलाओं को मिलेगा जिनकी सालाना इनकम 2 लाख 50 हजार रुपए से कम है।

टैक्स नहीं देने वाली महिलाओं को मिलेगा लाभ
प्रदेश की गरीब और निम्म मध्यमवर्गीय परिवार की महिलाओं को राज्य सरकार हर महीने 1 हजार रुपए देगी। सीएम शिवराज ने बताया कि इस योजना में प्रदेश की उन सभी महिलाओं को शामिल किया जाएगा। जो इनकम टैक्स नहीं जमा करती है। सीएम ने कहा कि इस योजना का लाभ प्रदेश की सभी वर्ग और पंथ की महिलाओं को मिलेगा।

कब लागू होगी योजना
सीएम शिवराज ने योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना को विकास यात्रा के बाद लंच किया जाएगा। बता दें कि प्रदेश में 5 फरवरी से विकास यात्रा की शुरुआत हुई है। यह यात्रा राज्य के 230 विधानसभा सीटों में 21 दिनों में पूरी होगी। सीएम शिवराज ने कहा कि विकास यात्रा कोई नाटक नहीं है, जबकि यह आम लोगों की जिंदगी बदलने का महायज्ञ है।

2 महीने तक जमा होंगे फॉर्म
लाड़ली बहना योजना के तहत केवल उन्हीं महिलाओं के खाते में पैसे आएंगे जो पात्र होंगे। जानकारी के अनुसार, एक परिवार से एक ही महिला को इस योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना के जरिए 2 महीने तक आवेदन पत्र एकत्रित किए जाएंगे। उसके बाद इसे अपलोड किया जाएगा। इसे मध्यप्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना बताया जा रहा है।

8 मार्च से हो सकती है शुरुआत
योजना को कब लांच किया जाएगा इसे लेकर अभी विस्तार से जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन जानकारी के अनुसार, 8 मार्च से राज्य में लाडली बहना योजना की शुरुआत हो सकती है। 8 मार्च को इंटरनेशनल वुमन-डे यानी विश्व महिला दिवस है इस मौके पर यह योजना शुरू की जा सकती है। इस योजना का लाभ लेने के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट जरूरी होंगे अभी इसके बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

चुनाव से पहले मास्टर स्ट्रोक
मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले इस योजना को सीएम शिवराज का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। सीएम ने नर्मदापुरम में इस योजना को लांच करने की जानकारी दी थी। हालांकि उस दौरान उन्होंने कहा था कि इस योजना को लागू होने में तीन महीने का समय लग सकता है।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...