10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeभोपालग्वालियर में कमिश्नर साहब के दो बेटे पड़ गए बीमार, स्विमिंग पूल...

ग्वालियर में कमिश्नर साहब के दो बेटे पड़ गए बीमार, स्विमिंग पूल में क्या हुआ ऐसा?

Published on

ग्वालियर

चिलचिलाती धूप और भयंकर गर्मी से बचने के लिए अगर आप भी अपने नजदीकी स्विमिंग पूल में जा रहे हैं तो सावधान हो जाएं। कहीं नहाने के चक्कर में बीमारियों को दावत ना मिल जाए। जी हां, क्योंकि स्विमिंग पूल में पानी को तरोताजा रखने के लिए जो केमिकल मिलाए जा रहे हैं, अगर उनकी मात्रा सही नहीं रही तो आपको अस्पताल का लंबा चौड़ा बिल भी चुकाना पड़ सकता है। ऐसा ही एक मामला ग्वालियर के इंटरनेशनल स्विमिंग पूल तरुण पुष्कर में देखने को मिला है। पानी में क्लोरीन की मात्रा ज्यादा होने की वजह से ग्वालियर संभाग के कमिश्नर के दो बेटे बीमार पड़ गए हैं।

कई लोगों को खुजली और आंखों में जलन की शिकायत
वहीं, पूल में क्लोरीन की मात्रा ज्यादा होने से कई लोगों को खुजली और आंखों में जलन जैसी शिकायत सामने आ रही है। बड़ी बात तो यह है कि इसमें संभाग आयुक्त सुदाम खाड़े के बच्चे भी शामिल हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्लोरीन की मात्रा अधिक होने से हो सकती है परेशानी
एक्सपर्ट की मानें तो पानी में क्लोरीन की मात्रा तय होनी चाहिए क्योंक कम और ज्यादा दोनों ही मात्राएं लोगों के लिए हानिकारक है। पानी में तय मात्रा से अधिक क्लोरीन होने से कैंसर और फेफड़ों में इंफेक्शन जैसी बीमारियां होने लगती है। वहीं, कम होने पर पानी दूषित होने लगते हैं। इसकी वजह से पीलिया, कफ कोल्ड और खुजली की आशंका बनी रहती है।

अब स्वस्थ हो गए हैं बच्चे
ग्वालियर के सीएमएचओ डॉक्टर आर राजोरिया ने बताया कि पानी में क्लोरीन की मात्रा सही नहीं होने पर शायद कुछ लोगों को आंखों में खुजली आदि जैसी शिकायतें हुई थी। वहीं, संभागायुक्त के बच्चे को जो शिकायत हुई थी। वह अब दूर हो चुकी है। वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं।

काफी दिनों से आ रही थी शिकायतें
गौरतलब है कि ग्वालियर नगर निगम द्वारा संचालित पुष्कर में कुछ दिन से क्लोरीन की मात्रा अधिक होने की शिकायत मिल रही थी। इसके अलावा वहां तैराकी सीखने के लिए जाने वाले लोगों को भी काफी मात्रा में इंफेक्शन होने की समस्या सामने आ रही थी। इसको लेकर ग्वालियर नगर निगम कमिश्नर हर्ष सिंह का कहना है कि स्विमिंग पूल में तैराकी करने वालों ने शिकायत की है कि आंखों में खुजली जैसी समस्या होना हो रही है। शायद क्लोरीन की मात्रा अधिक होने से ऐसा हुआ होगा, जिसके लिए पानी के सैंपल्स को डीआरडीओ लैब में भेजा गया है। जल्दी ही उसकी रिपोर्ट सामने आएंगे। रोजाना के सैंपल को भी प्रिजर्व किया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद ही जो भी जिम्मेदार होगा, उस पर कार्रवाई होगी।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...