10.2 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeभोपालविजयपुर एवं बुधनी उपचुनाव की मतगणना स्वतंत्र एवं निष्पक्ष हो, कांग्रेस ने...

विजयपुर एवं बुधनी उपचुनाव की मतगणना स्वतंत्र एवं निष्पक्ष हो, कांग्रेस ने की चुनाव आयोग से मांग

Published on

भोपाल।

प्रदेश कांग्रेस के चुनाव आयोग कार्य प्रभारी जेपी धनोपिया ने चुनाव आयोग को शिकायत प्रेषित करते हुये विजयपुर एवं बुधनी विधानसभा के उपचुनाव की मतगणना निष्पक्षता के साथ कराये जाने की मांग की है। ज्ञातव्य है कि 13 नवंबर, 2024 को उक्त दोनों विधानसभाओं में मतदान सम्पन्न हुये हैं। 23 नवंबर को मतगणना का कार्य होना नियत है।

श्री धनोपिया ने चुनाव आयोग को स्मरण कराते हुये बताया कि चुनाव प्रक्रिया के दौरान सत्तारूढ़ भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं द्वारा प्रशासनिक व्यवस्थाओं में हस्तक्षेप के कारण बहुत सी अनियमितताएं हुई जिनकी शिकायते समय समय पर कांग्रेस पार्टी द्वारा चुनाव आयोग के समक्ष प्रस्तुत की गई है, इन शिकायतों के आपेक्ष में अधिकांष शिकायतों के निराकरण होने की जानकारी अप्राप्त है। ऐसी स्थिति में दोनों ही विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशियों द्वारा मतगणना के दौरान बहुत सी अनियमितताएं होने के संबंध में संदेह व्यक्त किया गया है।

कांग्रेस पार्टी ने चुनाव आयोग से 11 बिंदुओं पर मांग करते हुये कहा कि मतगणना दिवस को स्ट्रांग रूम से गणना हेतु इवीएम ले जाने के पूर्व स्ट्रांग रूम खोलते समय पूर्ण संतुष्टि के लिए कांग्रेस प्रत्याशी को आवश्यक रूप से उपस्थित रखा जावे तथा इवीएम मशीनों को मतगणना स्थल पर लाने के दौरान सम्पूर्ण अवधि की वीडियो ग्राफी आवश्यक रूप से कराई जावे। प्रथम चरण की इवीएम मशीनों के मतगणना टेबिल पर पहुंचने के उपरांत द्वितीय चरण हेतु इवीएम मशीनों को सुरक्षित रखने की दृष्टि से पुनः स्ट्रांग रूम को लॉक किया जावे तथा स्ट्रांग रूम को किसी भी तरह से खुला हुआ ना रखा जावे।

वहीं इवीएम मशीनों के मतगणना प्रारंभ करने के पूर्व इवीएम मशीन का सत्यापन कांग्रेस पार्टी के मतगणना अभिकर्ताओं को पूर्ण रूप से दिखाया जावे, सम्पूर्ण विवरण उपलब्ध कराया जावे जिसमें इवीएम मशीन क्रमांक, मतदान केन्द्र, मतदाताओं की संख्या तथा इवीएम मशीन में स्थापित बेट्री की चार्चिंग का प्रतिशत भी मतगणना अभिकर्ता को उपलब्ध कराया जावे। मतगणना स्थल पर किसी भी तरह की नेटवर्किंग में इंटरनेट का उपयोग नहीं किया जावे, क्योंकि इंटरनेट उपयोग होने से कई प्रकार की अनुचित घटनाएं घठित होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।

श्री धनोपिया ने कहा कि डाक मतपत्रों की मतगणना प्रारंभ होने के आधा घंटा पश्चात इवीएम मशीनों की मतगणना प्रारंभ की जावे, लेकिन मतगणना के समय अंतिम इवीएम मशीन की गणना तब तक प्रारंभ ना कराई जावे जब तक डाक मतपत्रों की गणना पूर्ण नहीं हो जावे क्योंकि पूर्व के चुनावों पर सत्ता पक्ष के दबाव के चलते घालमेल होता रहा है जिसे इस बार होने से रोका जावे। डाक मतपत्रों की गणना करते समय प्रत्येक डाक मतपत्र को सावधनीपूर्वक चेक कराया जावे क्योंकि देखा गया है कि सत्तापक्ष के दबाव में अनुचित एवं अवैध दिख रहे मतपत्रों की भी गणना कर दी जाती है एवं कांग्रेस मतगणना अभिकर्ता को डरा धमका कर चुप करा दिया जाता है।

प्रथम चरण की मतगणना उपरांत प्रत्याशी को प्रत्येक चरण का प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जावे तथा जब तक प्रथम चरण की मतगणना के प्रमाण पत्र की सत्यता सत्यापित होने के संबंध में प्रत्याशी द्वारा सहमति ना दी जावे तब तक दूसरे चरण की गणना प्रारंभ ना की जाएं।

श्री धनोपिया ने कहा कि इवीएम की मतगणना में वीवीपेड स्लीप की मतगणना आवश्यक रूप से कराई जावे, तथा किसी प्रकार से वीवीपेड एवं इवीएम के मतों में भिन्नता पाए जाने पर पुनः मतगणना कराई जावे क्योंकि यह देखा गया है कि मतगणना में जीत-हार के चुनाव का अंतर ज्यादा होने पर वीवीपेड की पर्चिया जो कि नियमानुसार प्रत्येक विधानसभा में 5 मतदान केन्द्रों की गिनती की जाना है, लेकिन जानकारी अनुसार कई बार 5 मतदान केन्द्रों की वीवीपेड की पर्चियों की गिनती नहीं की जाती है। वीवीपेड की पर्चियों की मतगणना पूर्ण होने के उपरांत ही चुनाव का अंतिम परिणाम घोषित किया जावे। सत्तारूढ़ भाजपा के दबाव में प्रशासनिक व्यवस्था के अन्तर्गत कांग्रेस समर्थित मतगणना अभिकर्ताओं को कई तरह से प्रताड़ित किया जाता है तथा भाजपा के मतदान अभिकर्ताओं को महत्व दिया जाता है, उनकी हर बात सुनी जाती है कांग्रेस पार्टी के मतगणना अभिकर्ता द्वारा पुर्न मतगणना की मांग किए जाने पर अनसुना कर दिया जातसा है और भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास किया जाता है जिसे रोका जाना आवश्यक है।

मतगणना स्थल पर भाजपा द्वारा सत्ता का दुरूपयोग करते हुए कई बाहरी असामाजिक तत्वों को मतगणना स्थल पर ले जाना संभव होता है, जो मतगणना के दौरान मनोवैज्ञानिक रूप से दबाव बनाकर कांग्रेस समर्थित अभिकर्ताओं को डराते धमकाते है, जिसका प्रभाव सीधे सीधे मतगणना के कार्य में पड़ता है जिसे रोके जाने की व्यवस्था की जावे। मतगणना के समय शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा गणना हेतु केलकुलेटर का उपयोग किया जाता है इसलिए मतगणना अभिकर्ता को भी केलकुलेटर को मतगणना स्थल पर ले जाने एवं उसका उपयोग किए जाने की अनुमति दी जावे।

श्री धनोपिया ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से आग्रह करते हुये कहा कि विजयपुर एवं बुधनी विधानसभा क्षेत्र में सम्पन्न हुए उपचुनाव की मतगणना के समय उपरोक्त सभी बिन्दुओं पर विशेष ध्यान रखा जावे एवं उनका पालन कराए जाने की कार्यवाही की जावे जिससे कि दोनों ही क्षेत्रों की मतगणना निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से सम्पन्न हो सके।

Latest articles

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

भोपाल में एलपीजी गैस संकट गहराया, होटल-रेस्टॉरेंट बंद होने की कगार पर

भोपाल। राजधानी भोपाल में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत देखने को...

कोयला मंत्री जी. किशन रेड्डी ने डब्ल्यूसीएल की परियोजनाओं का किया उद्घाटन

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री G. Kishan Reddy ने Western Coalfields Limited (डब्ल्यूसीएल)...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

More like this

बैरसिया तहसील में एसडीएम ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने ग्रामीण वितरक एजेंसियों  का निरीक्षण किया

कलेक्टर  कौशलेंद्र विक्रम  सिंह के निर्देशानुसार घरेलू एलपीजी गैस की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने...

भोपाल में एलपीजी गैस संकट गहराया, होटल-रेस्टॉरेंट बंद होने की कगार पर

भोपाल। राजधानी भोपाल में इन दिनों एलपीजी गैस सिलेंडरों की भारी किल्लत देखने को...

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...