11.7 C
London
Monday, March 30, 2026
Homeभोपालउमा भारती से हाथ मिलाने को तैयार कांग्रेस विधायक, बोले- साथ मिलकर...

उमा भारती से हाथ मिलाने को तैयार कांग्रेस विधायक, बोले- साथ मिलकर चलाएंगे शराब के खिलाफ अभियान

Published on

भोपाल

जबलपुर के बरगी से कांग्रेस विधायक संजय यादव उमा भारती से हाथ मिलाने को तैयार हैं। शनिवार को संजय यादव ने कहा कि वे मध्य प्रदेश में शराब की खपत के खिलाफ बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती के अभियान में शामिल होने के इच्छुक हैं और उन्हें उन गांवों में बुलाएंगे जहां अवैध शराब की बिक्री हो रही है।

जानकारी देते हुए जबलपुर जिले के बरगी विधानसभा विधायक संजय यादव ने बताया कि मैं आज उमा भारती को फोन कर रहा हूं और उनके साथ भोपाल में एक बैठक तय करुंगा। मैं मध्य प्रदेश में परिवारों को बर्बाद कर रही शराब के खतरे को खत्म करने के लिए उनके साथ हाथ मिलाने के लिए उत्सुक हूं।

उन्होंने कहा कि यदि भारती जी वास्तव में शराब को हतोत्साहित करने के लिए काम करना चाहती हैं तो उन्हें पहले शासन के संरक्षण में गांवों में अवैध तौर पर बेची जाने वाली शराब की बिक्री को रोकना होगा। शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार की नयी शराब नीति की घोषणा से पहले पूर्व मुख्यमंत्री भारती राज्य भर में शराब के नियमन की मांग कर रही हैं।

कांग्रेस विधायक संजय यादव ने कहा कि वह भारती को उन गांवों में आमंत्रित करेंगे जहां अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। उन्‍होंने कहा कि अगर वे अपने राजनीतिक करियर को पुनर्जीवित करने की कोशिश नहीं कर रही हैं, तो उन्हें मेरे साथ आना चाहिए और देखना चाहिए कि शराब पीने से परिवार कैसे बर्बाद हो रहे हैं।

उमा भारती शराब दुकान के बाहर बांधी गाय
बता दें कि दो दिन पहले उमा भारती ने शराब के खिलाफ अपने अभियान के तहत निवाड़ी जिले के ओरछा में एक शराब की दुकान के सामने गायों को बांध दिया था और उन्हें घास खिलाई थी। उन्होंने लोगों से दूध पीने और शराब से दूर रहने का आह्वान किया था। वहां, उन्होंने कहा था कि लोगों की शराब पीने के आदत का फायदा सरकार को नहीं उठाना चाहिए।

गृह मंत्री ने उमा भारती की तारीफ की
गणतंत्र दिवस समारोह में सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि प्रदेश एक नई नीति लेकर आएंगे जो शराब को हतोत्साहित करेगी। वहीं, शुक्रवार को गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक शराब की दुकान के सामने गायों को बांधने के भारती के कदम को एक ‘‘अच्छी बात’’ बताया था।

उमा भारती की मांग एमपी में हो पूर्ण शराबबंदी
पूर्व केंद्रीय मंत्री भारती ने पिछले साल जून में इसी ओरछा शराब की दुकान पर गाय का गोबर फेंका था और पिछले साल मार्च में भोपाल में एक शराब की दुकान पर पत्थर फेंका था। उमा भारती ने मध्‍य प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की मांग करके शुरुआत की थी, अब वह शराब की बिक्री के नियमन की मांग कर रही हैं।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...