13 C
London
Saturday, June 6, 2026
Homeभोपालसागर में कलयुगी बेटे की क्रूरता! रस्सी से घोंटने लगा पिता का...

सागर में कलयुगी बेटे की क्रूरता! रस्सी से घोंटने लगा पिता का गला, मां मांगती रही रहम की भीख

Published on

सागर

मप्र में एक बेटे ने अपने पिता के गले में रस्सी डालकर उसका गला घोंटने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। इस सनसनीखेज घटना का वीडियो सामने आया है। सागर जिले में बंडा ब्लॉक के जमुनिया गांव में बेटे ने पिता के साथ बहशीपन दिखाने और फांसी पर लटकाकर मारने की कोशिश की है। इस अमानवीय कृत्य एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया। पिता की शिकायत पर शराबी और पिता की हत्या का प्रयास करने वाले कलयुगी बेटे पर एफआईआर दर्ज कर गिरफ्त में लिया है।

जमुनिया गांव की घटना
बंडा विधानसभा के ग्राम जमुनिया से आज एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पिता ने अपने बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, खुद भूखे रहकर बेटे का पेट भर आज वही बेटा अपने पिता के गले में रस्सी बांधकर जान से मारने की कोशिश की। जमुनिया ग्राम निवासी संजय लोधी शराब का इतना आदि है कि शराब पीकर आए दिन अपने घरवालों के साथ गाली-गलौज करता है।

शराब के नशे में पिता के साथ क्रूरता
बीते रोज संजय शराब पीकर अपने घर पहुंचा तो उसने पहले अपने घर वालों के साथ गाली गलौज किया। पिता ने उसे समझाया तो तैश में आकर उसने झूले की रस्सी गले में लपेट दी। फिर गला घोंटकर जान लेने की कोशिश की। घटना के दौरान परिवार के एक व्यक्ति पीछे से उसे रोकने का प्रयास करते दिख रहे हैं। उसकी मां पिता को छुड़ाने के लिए गिड़गिराती नजर आ रही है। परिवार के किसी सदस्य ने चोरी छिपे इस सारे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया। यह सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

पिता ने पुलिस से लगाई गुहार
वहीं, बंडा पुलिस थाना प्रभारी उपमा सिंह का कहना है कि मुन्ना लोधी के कहने पर शिकायत दर्ज की गई है। पीड़ित मुन्ना सिंह लोधी ने बताया कि संजय लोधी मेरा बड़ा बेटा है, शराब के नशे में आए दिन घर वालों के साथ मारपीट करता है। गाली-गलौज करने में भी नहीं हिचकता। बीते रोज संजय ने मेरे गली में रस्सी बांधकर मुझे फांसी पर लटकाने का प्रयास किया था। मुन्ना लोधी की शिकायत पर बंडा थाने में आरोपी बेटे के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

Latest articles

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...

कॉकरोच पार्टी का दिल्ली में प्रदर्शन, अभिजीत बोले- हिंदू-मुसलमान की राजनीति करने से नौकरी नहीं मिलती

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, 70 दुकानें और 42 झुग्गियां हटाईं

​भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

भाजपा प्रत्याशी तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम यादव रहे साथ

भोपाल। मध्यप्रदेश से राज्यसभा के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी तरुण चुघ और...