10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
HomeभोपालMP में सबसे ज्यादा गर्म दतिया, पारा 45.5 डिग्री, दिल्ली और आगरा...

MP में सबसे ज्यादा गर्म दतिया, पारा 45.5 डिग्री, दिल्ली और आगरा के बाद देश में तीसरा नंबर

Published on

दतिया ,

सूर्य देव के तीखे तेवरों ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर संभाग को भट्टी की तरह तपा डाला है. रविवार को इस रीजन का दतिया पूरे राज्य में सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा. यहां पारा 47.5 डिग्री तक पहुंच गया. दतिया पूरे देश के सबसे गर्म शहरों में तीसरे नंबर पर रहा. पहले पर दिल्ली का नजफगढ़ और दूसरे पर आगरा है.

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को मध्य प्रदेश के दतिया जिले में पारा 47.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि गुना और ग्वालियर में पारा 45.5 डिग्री पर पहुंच गया. अब मौसम विभाग ने अगले तीन दिन के लिए ग्वालियर सहित भिंड, दतिया जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. तीनों जिले 23 मई तक तीव्र लू की चपेट में रहेंगे. आईएमडी के भोपाल केंद्र की ओर से देर रात मीडिया के साथ साझा किए गए एक व्हाट्सएप मैसेज के अनुसार, दतिया में देश में तीसरा सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया.

इसमें कहा गया है कि दिल्ली के नजफगढ़ में रविवार को पारा 47.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो देश में सबसे अधिक है, इसके बाद आगरा में 47.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. आईएमडी के भोपाल केंद्र के मौसम विज्ञानी प्रकाश धवले ने कहा, एमपी के छतरपुर जिले के नौगांव में अधिकतम तापमान 45.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम ब्यूरो के अधिकारी ने कहा कि इंदौर, भोपाल और जबलपुर में पारा क्रमश: 43.1, 43 और 41 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ गया. वहीं, सोमवार को पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. पश्चिमी और पूर्वी एमपी के अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति देखी जा सकती है. इनमें से कुछ इलाकों में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है.

 

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...