19 C
London
Sunday, May 31, 2026
Homeभोपाल'बीच सड़क पर पत्थर मार-मार कर देनी चाहिए मौत की सजा', हिंदू...

‘बीच सड़क पर पत्थर मार-मार कर देनी चाहिए मौत की सजा’, हिंदू लड़कियों से रेप मामले में काजी मुश्ताक अली ने की यह डिमांड

Published on

भोपाल

राजधानी भोपाल में हिंदू छात्राओं से रेप और ब्लैकमेलिंग में रोज नए नए खुलासे हो रहे हैं। पहले कांग्रेस विधायक आरिफ ने मसूद ने इसका विरोध किया था और अब शहर काजी मुश्ताक अली नदवी ने बड़ा बयान दिया है। नदवी ने कहा है कि इस्लाम में रेप के आरोपियों के लिए कोई जगह नहीं है।

नदवी ने कहा कि इस्लाम में रेप करने वालों के लिए सख्त सजा का प्रावधान है। इस्लाम में दूसरे की औरत को देखना भी अपराध है। रेप करने वालों को बीच सड़क पर पत्थर मार-मार कर मौत की सजा दिए जाने का कानून इस्लाम में है। नदवी ने आगे कहा कि हिंदू लड़कियों को टारगेट करके उनका रेप करने वाले आरोपियों को शासन और प्रशासन को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए। शहर काजी ने कहा कि फरहान जैसी मानसिकता के लोगों की इस्लाम में कोई जगह नहीं है।

क्लब 90 रेस्टोरेंट पर चला है बुलडोजर
बता दें कि भोपाल में लव जिहाद के मामले में प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। सोमवार की नगर निगम ने क्लब 90 रेस्टोरेंट की लीज समाप्त कर उसके अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया है। यह वही रेस्टोरेंट है जहां हिंदू लड़कियों को लाकर उनके साथ रेप किया जाता था। वहीं दूसरी और महिला आयोग की टीम भी भोपाल में जांच कर रही है। लड़कियों को होटल में बुलाकर उनका बयान दर्ज किया है। दूसरी और डीजीपी कैलाश मकवाना ने इस मामले की जांच को गंभीरता से लेते हुए SIT का गठन भी कर दिया है। इस टीम से भी महिला आयोग ने पूछताछ की है।

Latest articles

कर्नाटक की सियासत में बड़ा बदलाव: डीके शिवकुमार होंगे राज्य के 24वें मुख्यमंत्री, 3 जून को लेंगे शपथ

बेंगलुरु/भोपाल। कर्नाटक की राजनीति में शनिवार को एक नए युग की शुरुआत हो गई...

श्री गुरु अर्जुन देव जी का बलिदान सत्य, सेवा और मानवता की रक्षा का अमर संदेश: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सिखों के पांचवें गुरु, श्री गुरु अर्जुन...

भ्रष्टाचार और लापरवाही पर सीएम भजनलाल शर्मा का बड़ा प्रहार: जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन की स्थापना और आमजन...

More like this

कक्षा 5वीं और 8वीं की पुनः परीक्षा का रिवाइज्ड टाइम टेबल जारी: अब 16 से 23 जून के बीच होंगी परीक्षाएं

भोपाल। स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत राज्य शिक्षा केंद्र (आरएसके) ने सत्र 2025-26 के...

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: डेढ़ लाख से अधिक शिक्षकों को पास करनी होगी TET, समय-सीमा बढ़ाकर 2028 की गई

भोपाल। सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए...