14.3 C
London
Monday, December 8, 2025
Homeभोपालअस्पताल में ASI की पिटाई के बाद दहशत में डाॅक्टर, सेल्फ डिफेंस...

अस्पताल में ASI की पिटाई के बाद दहशत में डाॅक्टर, सेल्फ डिफेंस के लिए मांगी पिस्टल

Published on

राजगढ़।

राजगढ़ जिला अस्पताल में मंगलवार रात को हुई एएसआई के साथ मारपीट की घटना के बाद डॉक्टरों ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। डॉक्टरों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों में कई बार उन्हें काम के दौरान मारपीट का सामना करना पड़ा है। इसे लेकर डॉक्टरों ने पिस्तौल मुहैया कराने की बात कही है। लाइसेंस नहीं देने पर हड़ताल की चेतावनी भी दी है।

डॉक्टरों का कहना है कि अगर पुलिस जैसे सुरक्षा अधिकारी भी सुरक्षित नहीं हैं, तो डॉक्टरों के लिए हालात और भी खतरनाक हो सकते हैं। वह सब जल्द ही कलेक्टर और एसपी से मिलकर उन्हें आवेदन देकर वहां उन्हें पिस्तौल का लाइसेंस मुहैया कराने की मांग करेंगे। उन्हाेंने बताया कि यदि उनकी मांग पूरी नहीं होती है, तो वे हड़ताल पर चले जाएंगे। उनकी मेहनत और सुरक्षा दोनों ही महत्वपूर्ण हैं और बिना सुरक्षा के वे अपनी सेवाएं देने में असमर्थ हो सकते हैं।

चार संदिग्ध युवकों की गिरफतारी
संजीव त्रिपाठी गांधी चौक राजगढ़ कॉलेज, हरीश गिरी राजपूत कॉलोनी, अश्वनी सोनी, दीपेंद्र सिंह राठौड़ निवासी किला अमरगढ़ इन युवकों को पुलिस ने गिरफतार किया है।

Latest articles

विधायकों के वीसी रूम फंड पर विवाद

भोपाल।मध्यप्रदेश में सभी विधायकों के घर या कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनाने के...

कार को बचाने में रेड बस डिवाइडर पर चढ़ी

भोपाल ।बैरागढ़ से भोपाल की ओर आ रही एमपी-04-पीए-3871 नंबर बेकाबू होकर डिवाइडर पर...

भोपाल में 5 घंटे से जाम, ट्रैफिक पुलिस गायब

भोपाल ।भोपाल के ऐशबाग और आसपास के इलाकों में 5 घंटे से जाम लगा...

‘रन भोपाल रन’ में हजारों लोगों ने दौड़ लगाई

भोपाल।राजधानी में रविवार सुबह फिटनेस का जुनून चरम पर दिखा। ‘दौड़ हिंदुस्तान के दिल...

More like this

विधायकों के वीसी रूम फंड पर विवाद

भोपाल।मध्यप्रदेश में सभी विधायकों के घर या कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम बनाने के...

कार को बचाने में रेड बस डिवाइडर पर चढ़ी

भोपाल ।बैरागढ़ से भोपाल की ओर आ रही एमपी-04-पीए-3871 नंबर बेकाबू होकर डिवाइडर पर...

भोपाल में 5 घंटे से जाम, ट्रैफिक पुलिस गायब

भोपाल ।भोपाल के ऐशबाग और आसपास के इलाकों में 5 घंटे से जाम लगा...