7.9 C
London
Sunday, March 29, 2026
HomeभोपालMP में 300 रुपये के लिए बड़े भाई ने कर दी छोटे...

MP में 300 रुपये के लिए बड़े भाई ने कर दी छोटे की हत्या, हुआ फरार

Published on

बैतूल,

मध्य प्रदेश के बैतूल में 300 रुपये के लेनदेन में दो भाइयों में विवाद हो गया और बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के कुप्पा गांव की है जहां बुधवार की रात बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि 36 साल के सुमन सिंह काकोडिया और उसके बड़े भाई रमेश काकोडिया का रात 9 बजे के आसपास गांव में पैसे को लेकर विवाद हो गया. विवाद के बाद हाथापाई में बड़े भाई रमेश ने छोटे भाई सुमन के सिर पर पाइप से हमला कर दिया.

इस हमले की वजह से छोटे भाई सुमन सिंह की गुरुवार सुबह 4 बजे के आसपास घर में सोते समय मौत हो गई. परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर पाढर पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा करने के बाद शव का पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया और मामले की जांच की जा रही है.

रिपोर्ट के मुताबिक सुमन ककोडिया ने अपनी भाभी से 300 रुपये उधार लिए थे उसी को लेकर उसका बड़ा भाई रमेश से झगड़ा हो गया और फिर दोनों के बीच मारपीट हो गई. हत्या के बाद आरोपी रमेश फरार हो गया है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है.

वहीं मृतक के दूसरे भाई श्याम सिंह ने बताया कि दोनों नशे में थे और पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद हुआ हुआ था, बड़े भाई ने पाइप से सिर पर मार दिया जिससे सुमन की मौत हो गई.हत्या की इस वारदात को लेकर टीआई अपाला सिंह ने कहा कि 300 रुपये के लेन-देन को लेकर दोनों भाइयों में विवाद हुआ था और सिर पर चोट लगने के कारण छोटे भाई की मौत हो गई. आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उसकी तलाश की जा रही है.

Latest articles

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

भंडारा खाकर लौट रहे युवक को बस ने कुचला, मौके पर मौत

भोपाल राजधानी के एमपी नगर इलाके में शुक्रवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गायत्री...

एम्स भोपाल में जल्द शुरू होगी लंग ट्रांसप्लांट सुविधा, मरीजों को दूसरे शहर नहीं जाना पड़ेगा

भोपाल एम्स भोपाल में जल्द ही फेफड़ा प्रत्यारोपण (लंग ट्रांसप्लांट) की सुविधा शुरू होने जा...

More like this