10.9 C
London
Friday, May 15, 2026
Homeभोपालसड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के...

सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

Published on

भोपाल। राजधानी के नर्मदापुरम रोड पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 68 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मूलचंद चिढ़ार, जो मूल रूप से गुना जिले के निवासी थे, अपनी पत्नी का इलाज कराने भोपाल आए थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मूलचंद की पत्नी सागर मल्टी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। मंगलवार सुबह जब वे अस्पताल से कुछ जरूरी सामान लेने के लिए बाहर निकले और सड़क पार कर रहे थे, तभी मंडीदीप की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सड़क पार करते समय एक कार और बाइक साथ आ रहे थे। बुजुर्ग को सामने देख कार चालक ने तो फुर्ती दिखाते हुए वाहन रोक लिया, लेकिन पीछे से आ रहा बाइक सवार अपना नियंत्रण खो बैठा और उसने बुजुर्ग को सीधे टक्कर मार दी। हादसे के बाद बाइक सवार ने इंसानियत दिखाते हुए बुजुर्ग को तुरंत अस्पताल पहुँचाया, लेकिन सिर में गंभीर चोट आने के कारण उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मर्ग कायम किया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए गुना ले गए हैं, वहीं पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Latest articles

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

दिल्ली में सीएम विष्णु देव साय ने गृहमंत्री अमित शाह को सौंपा बस्तर का विकास रोडमैप

रायपुर/नई दिल्ली। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को नई दिल्ली में केंद्रीय...

जालोर: ग्रामीणों के बीच पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, पंसेरी में सुबह की सैर कर जाना जनता का हाल

जालोर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को अपने जालोर दौरे के दौरान अपने सहज...

भारत पर नजर उठाई तो जो अब तक नहीं हुआ, वह होकर रहेगा : राजनाथ सिंह

राजस्थान। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार...

More like this

संस्कार सेना द्वारा ‘एक शाम माँ के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन; मातृ शक्ति और मेधावी छात्र होंगे सम्मानित

भोपाल। राष्ट्रीय संस्कार सेना के तत्वावधान में 'माता-पिता सम्मान संकल्प भारत यात्रा' की तीसरी...

बैरसिया: सफाई के अभाव में कीचड़ से लबालब हुआ विदिशा मार्ग का नाला, मच्छरों और बदबू से वार्डवासी बेहाल

बेरसिया। नगर के बेरसिया-विदिशा मार्ग पर स्थित मुख्य नाला पिछले लंबे समय से उपेक्षा...

दक्षिण-पश्चिम विधानसभा में विकास कार्यों की सौगात: विधायक सबनानी ने किया भूमि पूजन

भोपाल। दक्षिण-पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 31 में बुधवार को विकास कार्यों...