18 C
London
Wednesday, June 10, 2026
Homeभोपालबुजुर्ग महिला की हत्या कर कुल्हाड़ी से काटे पैर, चांदी के कड़े...

बुजुर्ग महिला की हत्या कर कुल्हाड़ी से काटे पैर, चांदी के कड़े लूटे, जंगल में मिला सड़ा-गला शव

Published on

भोपाल/बैरसिया। राजधानी भोपाल के नजीराबाद थाना क्षेत्र से एक रूह कँपा देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक ६० वर्षीय बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या करने के बाद लूट की नीयत से कुल्हाड़ी से उसके दोनों पैर काट दिए गए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला के पैरों में पहने चांदी के कड़े और हाथ का पंजा लेकर फरार हो गया। घटना के चार दिन बाद शेषापुरा के जंगलों से महिला का सड़ा-गला शव बरामद हुआ है।

पुलिस ने संदेह के आधार पर गाँव के ही एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मृतका की पहचान बादाम बाई (६०) के रूप में हुई है, जो बैरसिया क्षेत्र के पथरिया गाँव की निवासी थीं। पुलिस जांच में सामने आया कि ४ जून को गाँव का ही परिचित जसवंत गुर्जर महिला को उसके बेटे रवि से मिलवाने का झांसा देकर अपनी बाइक पर बैठाकर ले गया था। दरअसल, रवि पारिवारिक विवाद के चलते पिछले आठ दिनों से घर नहीं आया था। जसवंत की रवि से अच्छी दोस्ती थी, जिसके कारण बुजुर्ग महिला ने उस पर भरोसा कर लिया। जब महिला वापस नहीं लौटी, तो परिजनों ने ६ जून को बैरसिया थाने में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए जसवंत पर शक जाहिर किया था। हिरासत में लिए जाने के बाद आरोपी जसवंत गुर्जर की निशानदेही पर ही पुलिस ने शेषापुरा के जंगल में महुए के पेड़ के नीचे से शव बरामद किया।

चार-पांच दिन पुराना होने के कारण शव सड़ चुका था और उसमें कीड़े पड़ गए थे। प्राथमिक जांच के अनुसार, आरोपी ने पहले महिला का गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतारा। इसके बाद चांदी के कड़े निकालने के लिए कुल्हाड़ी से टखनों के पास से दोनों पैर काट दिए। महिला के एक हाथ का पंजा भी गायब मिला है। बैरसिया की एसडीओपी वैशाली कराहलिया ने बताया कि शव मिलने का स्थान नजीराबाद क्षेत्र में होने के कारण वहाँ हत्या और लूट का मामला दर्ज कर विस्तृत विवेचना शुरू कर दी गई है।

Latest articles

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छत्तीसगढ़ में शुरू हुई सीएम हेल्पलाइन 1076, अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुशासन और जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा...

राजस्थान में भी पहुंचेगा आरआरटीएस, बहरोड़ तक कॉरिडोर निर्माण को मिली गति : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रयासों से दिल्ली-गुरुग्राम-रेवाड़ी-एसएनबी-बहरोड़ रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) कॉरिडोर...

More like this

राजधानी भोपाल के भेल क्षेत्र में पहुंचे भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार…

भोपाल। थाना पिपलानी क्षेत्र अंतर्गत आने वाले राजीव नगर में भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय...

छठे बड़े मंगल पर दादाजी धाम मंदिर में बाल स्वरूप हनुमान जी का दिव्य एवं अलौकिक श्रृंगार

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित जागृत एवं दर्शनीय तीर्थस्थल दादाजी धाम मंदिर में...