14.8 C
London
Monday, April 6, 2026
Homeभोपालइंजीनियरिंग छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- अंग्रेजी...

इंजीनियरिंग छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- अंग्रेजी में परेशानी होती है

Published on

इंदौर,

मध्य प्रदेश के इंदौर में बीटेक कर रही 19 वर्षीय छात्रा ने अपने पहले सेमेस्टर में फेल होने की वजह से हॉस्टल में कथित तौर पर सुसाइड कर लिया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पढ़ाई को लेकर कई बातें लिखी हैं. सुसाइड नोट में लिखा है कि अंग्रेजी में उसे परेशानी हो रही है, इसकी वजह से पढ़ाई नहीं कर पा रही हूं.

जानकारी के अनुसार, दीप्ति मंडलोई इंदौर के श्री जीएस इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (एसजीएसआईटीएस) में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग कर रही थी. दीप्ति ने 12वीं तक हिंदी माध्यम से पढ़ाई की थी. तुकोगंज थाना प्रभारी कमलेश शर्मा ने बताया कि दीप्ति ने अपने हॉस्टल के कमरे में रस्सी से फंदा डालकर सुसाइड कर लिया.

खरगोन जिले की रहने वाली थी छात्रा
पुलिस ने बताया कि दीप्ति मूल रूप से खरगोन जिले की रहने वाली थी. वह इंजीनियरिंग के पहले सेमेस्टर में फेल हो गई थे. इस वजह से वह तनाव में आ गई थी. पुलिस को मौके से जो सुसाइड नोट मिला है, उसमें लिखा है कि अंग्रेजी में कमजोर होने की वजह से इंजीनियरिंग की पढ़ाई में मुश्किल हो रही थी, क्योंकि 12वीं कक्षा तक हिंदी माध्यम से पढ़ाई की थी. इस मामले में पुलिस का कहना है कि इंजीनियरिंग छात्रा की मौत की जांच की जा रही है.

घटना को लेकर क्या बोले एसजीएसआईटीएस के निदेशक?
एसजीएसआईटीएस सरकारी सहायता प्राप्त स्वायत्त संस्थान है. इसके निदेशक राकेश सक्सेना ने बताया कि बीटेक प्रथम सेमेस्टर के नतीजे 15 दिन पहले घोषित हुए थे, जिसमें छात्रा पांचों थ्योरी पेपर में फेल हो गई थी. उसकी क्लास में पढ़ने वाली अन्य छात्राएं गुरुवार सुबह जब हॉस्टल से कॉलेज गईं तो दीप्ति ने उनसे कहा कि वह लंच के बाद क्लास में आएगी, लेकिन इसी बीच उसने अपने कमरे में जाकर सुसाइड कर लिया.

Latest articles

Hair Regroth Tips: सफेद बालों को करना चाहते हैं नेचुरली काला तो अपनाएं ये उपाय

Hair Regroth Tips: आजकल खराब खान-पान की आदतें और जीवनशैली में बदलाव के कारण...

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

उत्पादन लक्ष्य पूर्ति पर भेल के कार्यपालक निदेशक को दी बधाई

भेल। भेल भोपाल के कार्यपालक निदेशक से सौजन्य मुलाकात कर फायनेंशियल वर्ष 2025-2026 के...

More like this

अवधपुरी में अवैध शराब दुकान के विरोध में प्रदर्शन, रहवासियों ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल। अवधपुरी इलाके में अवैध शराब दुकान को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।...

अयोध्या बायपास पर 10 लेन सड़क निर्माण के दौरान फूटी पानी की पाइप लाइन, सप्लाई प्रभावित

भोपाल। शहर में अयोध्या बायपास पर चल रहे 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष यज्ञदत्त शर्मा की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

विधानसभा में हुआ पुष्पांजलि कार्यक्रम भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व...