10.9 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeभोपालफर्जी Dr. के खिलाफ सरकार का एक्शन प्लान रेडी, सिर्फ एक क्लिक...

फर्जी Dr. के खिलाफ सरकार का एक्शन प्लान रेडी, सिर्फ एक क्लिक से सामने आ जाएगी सारी डिग्री

Published on

भोपाल

‘झोला छाप डॉक्टर बने परेशानी’, ‘झोला छाप डॉक्टर ने ली मरीज की जान’, ‘बीमारों की जान से खिलवाड़ कर रहे झोला छाप डॉक्टर।’ ऐसी खबरें आपने खूब देखी और पढ़ी होंगी। आम नागरिक भी जानकारी के आभाव में नकली डॉक्टर्स के पास पहुंचकर अपना शारीरिक व आर्थिक नुकसान करवा बैठते हैं।

लेकिन अब जनता को ऐसे नकली डॉक्टर्स से छुटकारा मिलने जा रहा है। अब हर डॉक्टर की पहचान QR कोड से की जा सकेगी। सरकार ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है। पूरे देश के डिजिटल हेल्थ केयर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती प्रदान करने के लिए अब मरीज भी बारकोड से जांच करके फर्जी डॉक्टरों से बचाव के साथ ही सीधे शासन को शिकायत करने में सक्षम हो पाएंगे।

सरकार जारी करेगी डिजिटल प्रमाण पत्र
दरअसल, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत अब सरकार सभी डॉक्टरों को ‘डिजिटल डॉक्टर प्रमाण पत्र’ जारी करेगी। इसके लिए केवाईसी यानी नो योर डॉक्टर पहल की शुरुआत हो चुकी है। सभी पंजीकृत डॉक्टर्स को यह प्रमाण-पत्र अपने क्लीनिक पर लगाना अनिवार्य होगा। यहां पहुंचने वाले मरीज सीधे तौर पर सर्टिफिकेट के क्यूआर कोड को स्कैन करके डॉक्टर की डिग्री, रजिस्ट्रेशन सहित अन्य सभी जानकारी ले सकेंगे।

झोला छाप डॉक्टरों को पहचानने में मिलेगी मदद
इस पहल के पीछे सरकार का उद्देश्य है कि पूरे देश के डिजिटल हेल्थ केयर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिले। इसी श्रृंखला में बारकोड से जांच की पहल शुरू की गई है। मरीज भी कोड को स्कैन करके फर्जी डॉक्टरों से बचाव के साथ ही सीधे शासन को शिकायत कर सकेगी। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में मेडिकल, डेंटल व आयुष मिलाकर शासकीय स्तर पर साढ़े नौ हजार से ज्यादा व एक लाख से ज्यादा प्राइवेट डॉक्टर हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही शहरी झुग्गी आबादी में झोला छाप फर्जी डॉक्टर सक्रिय हैं।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूरे हों कार्य : राज्यमंत्री कृष्णा गौर

भोपाल। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को...