21.5 C
London
Sunday, June 14, 2026
HomeभोपालMP के सीएम का बनाया लेटरहेड और राजस्थान में रख दी ये...

MP के सीएम का बनाया लेटरहेड और राजस्थान में रख दी ये बड़ी डिमांड, मामला खुला तो उड़ गए होश!

Published on

सवाई माधोपुर:

सवाई माधोपुर स्थित प्रदेश के सबसे बड़े रणथंभौर टाईगर रिजर्व में पार्क भ्रमण को लेकर वाहन बुकिंग में फर्जीवाड़ा कोई नई बात नहीं है। यहां फर्जी टिकट से पार्क भ्रमण आम बात है। अब ऐसा ही एक और सनसनी खेज मामला सामने आया है। फर्जीवाड़ा का आलम यह है कि एक युवक ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के लेटर हेड का उपयोग कर एक पत्र डीएफओ पर्यटन को वॉट्सअप और मेल पर भेज दिया और इसमें एक बड़ी मांग कर डाली।

मध्यप्रदेश के सीएम का बनाया फर्जी लेटर हेड
मामला संदिग्ध होने पर डीएफओ पर्यटन प्रमोद धाकड़ ने मध्यप्रदेश सीएमओ को लेटर हेड भेज कर वास्तविकता जानी तो वहां से लेटर हेड फर्जी होने की जानकारी मिली। इसके बाद डीएफओ ने युवक को अपने ऑफिस बुलाकर कोतवाली थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया गया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटर हेड में जानें क्या रखी थी मांग
सवाई माधोपुर में फर्जी तरीके से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम से रणथम्भौर में जिप्सी लेने का मामला सामने आया है। मामले में कोतवाली थाना पुलिस ने गुजरात के अहमदाबाद के एक युवक को डिटेन किया है। कोतवाली थानाधिकारी हरलाल सिंह मीणा ने बताया कि वन विभाग ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में वनाधिकारियों ने बताया कि अहमदाबाद का श्रेय मेहता अपने अन्य पांच दोस्तों के साथ रणथम्भौर टाइगर रिजर्व घूमने आए थे। मेहता ने जिप्सी के लिए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के लेटर हेड पर मुख्यमंत्री के हस्ताक्षर कर डीएफओ पर्यटन को वॉट्सअप और मेल पर भेजा। वन विभाग ने शक होने पर लेटर हेड की जांच के लिए सीएमओ एमपी को भेजा। जहां से लेटर हेड फर्जी होने की जानकारी मिली। इस पर पर वन विभाग ने कोतवाली थाना सवाई माधोपुर में मामला दर्ज कराया है।

मामला दर्ज होने पर पुलिस ने रणथम्भौर की एक होटल से श्रेय मेहता को डिटेन किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उल्लेखनीय है कि रणथम्भौर में टिकट की मारामारी के चलते यहां टिकट माफिया गिरोह सक्रिय है। इनके द्वारा पर्यटकों को तरह-तरह के आइडिया देकर फर्जी तरीके से टिकट कराए जा रहे हैं। इससे पहले भी टिकट पर फर्जी आधार कार्ड तैयार कर जिप्सी दिलवाने का मामला सामने आ चुका है। मुख्यमंत्री के फर्जी लैटर हेड पर जिप्सी लेने का मामला सामने आने के बाद वन विभाग में हडकंप मचा हुआ है। वहीं जानकारी मिल रही है कि यह मामला सामने आने के बाद मध्य प्रदेश के सीएमओ में भी इंटेलिजेंस द्वारा इस मामले की जांच की जा रही है।

Latest articles

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

जशपुर पहली बार मिलेगा रेल नेटवर्क से जुड़ाव, धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल परियोजना अधिसूचित

जशपुर। जशपुर जिले के विकास इतिहास में एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया है। भारत...

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के 110 लाभार्थियों को मिली घर की चाबी

जयपुर। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत आयोजित “गृह गौरव : खुशियों की चाबी”...

More like this

MSME इकाइयों को ₹360 करोड़ की मदद; CM यादव ने कहा – औद्योगिक विकास में मध्य प्रदेश सबसे आगे

भोपाल। राज्य में उद्योग, निवेश और रोज़गार को बढ़ावा देने के मकसद से आयोजित...

सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन तक पहुंच होगी आसान, रेलवे ट्रैक पर बनेगा 40 मीटर लंबा एफओबी

भोपाल। भोपाल मेट्रो के प्रायोरिटी कॉरिडोर में बने सुभाष नगर मेट्रो स्टेशन को रेलवे...

तीसरी संतान पर सब-रजिस्ट्रार बर्खास्त, सीएम की घोषणा के 48 घंटे बाद हुई कार्रवाई

भोपाल। मध्यप्रदेश में दो से अधिक संतान संबंधी नियम के तहत पहली बार किसी...