11.5 C
London
Sunday, June 7, 2026
HomeभोपालMP : मोहन मंत्री विजय शाह पर चार घंटे के अंदर FIR...

MP : मोहन मंत्री विजय शाह पर चार घंटे के अंदर FIR दर्ज करें, हाईकोर्ट ने मोहन सरकार को दिए आदेश

Published on

जबलपुर:

मंत्री विजय शाह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। एमपी हाईकोर्ट ने कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए बयान पर खुद से संज्ञान लिया है। साथ ही मंत्री पर चार घंटे के अंदर एफआईआर करने के निर्देश दिए हैं। जस्टिस अतुल श्रीधरन और अनुराधा शुक्ला की युगलपीठ के सामने राज्य सरकार की ओर से महाधिवक्ता प्रशांत सिंह पेश हुए। फिलहाल, कोर्ट के विस्तृत आदेश का इंतजार है। यह मामला ऑपरेशन सिंदूर की नायिका सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी से जुड़ा है।

खुद ही संज्ञान लिया
हाईकोर्ट ने सोफिया कुरैशी पर की गई टिप्पणी के मामले में खुद ही संज्ञान लिया। कोर्ट ने मंत्री विजय शाह के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। न्यायमूर्ति अतुल श्रीधरन और अनुराधा शुक्ला की बेंच के सामने राज्य सरकार की तरफ से एडवोकेट जनरल प्रशांत सिंह पेश हुए। अभी कोर्ट के विस्तृत आदेश का इंतजार किया जा रहा है।

कोर्ट ने सरकार को शाम छह बजे तक का वक्त दिया है। इस समय के अंदर एफआईआर दर्ज करने हैं। हाईकोर्ट ने कहा है कि उनके खिलाफ गंभीर आपराधिक मामलों में केस दर्ज करें। अब देखना होगा कि सरकार क्या कदम उठाती है।वहीं, मंत्री विजय शाह ने कर्नल सोफिया कुरैशी से माफी मांग ली है। हालांकि कांग्रेस पार्टी लगातार बीजेपी नेतृत्व से उन्हें हटाने की मांग कर रही है। अब कोर्ट के निर्देश पर एफआईआर दर्ज होती है तो मंत्री विजय शाह की कुर्सी खतरे में पड़ सकती है।

वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा है कि उनके बयान पर अलाकमान ने उन्हें अगाह किया है। यह काफी संवेदनशील मामला है। हालांकि कार्रवाई को लेकर उन्होंने कुछ नहीं कहा है। ऐसा माना जा रहा है कि उनके बयान की वजह से पार्टी की फजीहत हो रही है। ऐसे में पार्टी कुछ कठोर फैसला ले सकती है।

कांग्रेस पहुंची थाने
मंत्री विजय शाह के बयान का पूरे देश में विरोध हो रहा है। शाह के खिलाफ एमपी में कांग्रेस ने जगह-जगह पर विरोध किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी शाह के खिलाफ खुद ही थाने में एफआईआर दर्ज करने पहुंचे हैं। मंत्री विजय शाह के खिलाफ कांग्रेस देशद्रोह का मुकदमा करने की मांग कर रही है।

Latest articles

बीएचईएल झांसी में ‘पर्यावरण जागरूकता माह-2026’ का शुभारंभ, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

झांसी। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) झांसी इकाई...

भेल में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण,कर्मचारियों और छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ

भोपाल। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल), भोपाल के...

सुशासन तिहार के दौरान ठठारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, ऐतिहासिक चतुर्भुज विष्णु मंदिर में की पूजा-अर्चना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार के तहत शनिवार को सक्ती जिले के...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एसएमएस अस्पताल में औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के दिए निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर स्थित सवाई मानसिंह (एसएमएस) अस्पताल...

More like this

भेल क्षेत्र में प्रशासन का बड़ा एक्शन; 40 करोड़ की सरकारी जमीन अतिक्रमण से मुक्त, दुकानें और झुग्गियां हटाईं

भोपाल। भेल क्षेत्र के रायसेन रोड इंद्रपुरी से निजामुद्दीन रोड के चौड़ीकरण के मार्ग...

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: दो बदमाश अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार, वारदात की तैयारी नाकाम

भोपाल। राजधानी में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के नेटवर्क पर शिकंजा कसते हुए...

मप्र में प्री-मानसून एक्टिव, 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कई जगह गिरे पेड़, ओलावृष्टि भी हुई

भोपाल। मप्र में मानसून की दस्तक से पहले ही प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई...