भोपाल
नाबालिग बेटे से वोट डलवाने वाले भोपाल जिला पंचायत सदस्य विनय मेहर पर FIR दर्ज कर ली गई है। वहीं, बूथ के पीठासीन अधिकारी संदीप सैनी, उनके सहायक सीआर बाथम, मनोज कुमार मौर्य और मदन गोपाल पटेल को सस्पेंड कर दिया गया है। बूथ पर तैनात प्रधान आरक्षक संतोष को लाइन अटैच किया गया है।