13.7 C
London
Monday, June 15, 2026
Homeभोपालवन विभाग ने पशु तस्करी करते वाहनों को किया जप्त, विभाग ने...

वन विभाग ने पशु तस्करी करते वाहनों को किया जप्त, विभाग ने कार्रवाई की तो जान पर बन आई

Published on

शहडोल।

जिले में पुलिस का काम वन विभाग कर रही है। थाने के सामने से पशु से भरे वाहन आए दिन निकलते हैं, लेकिन इसकी जानकारी पुलिस को नहीं थी। वन विभाग ने कार्रवाई की तो उनकी जान पर बन आई। एक साथ पांच पिकअप वाहनों से हो रही पशु तस्करी को रोकने के प्रयास करते रेंजर के वाहन को ठोकने के बाद पिकअप ने बीटगार्ड की बाइक को घसीटकर खेतों तक ले गए। कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने तीन वाहन पकड़ लिए।

वन संरक्षक अजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं डीएफओ श्रद्धा पन्द्रे के मार्गदर्शन में लकड़ी के अवैध परिवहन को पकडऩे वन परिक्षेत्राधिकारी जैतपुर द्वारा स्टाफ की दो टीम बनाकर गश्ती कराई जा रही थी। इसी दौरान रात्रि 1 बजे कई पिकअप वाहन खाम्हीडोल की तरफ से आते दिखे। उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो एक वाहन चालक ने रेंजर की गाड़ी पर ठोकर मारकर सभी वाहन भाग निकले। सूचना पर दूसरी टीम द्वारा भठिया में सभी वाहनों को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन मुड़कर वापस भागने लगे। पीछा कर 3 वाहनों को पकड़ लिया गया। दो वाहन चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गए। एक वाहन चालक द्वारा सड़क किनारे खड़ी बीटगार्ड की मोटर सायकल को ठोकर मारते हुए खेत तक घसीटा गया एवं वाहन लेकर भाग गया। अन्य दो वाहन भी फरार हो गए। पकड़े गये वाहनों में 18 पशु लोड पाए गए। वाहनों को जप्त कर पुलिस को सूचना दी गई एवं वाहन को पुलिस के सुपुर्द किया गया।

कार्रवाई में जैतपुर रेंजर राहुल सिकरवार, परिक्षेत्र सहायक विनोद कुमार सोनी, हीरामणि वर्मा, बीटगार्ड मेलाराम बैगा, प्रकाश टांडिया, संजय यादव एवं अन्य की सराहनीय भूमिका रही। सूत्रों की मानें तो जैतपुर, झींकबिजुरी पशु तस्करी का प्रमुख अड्डा बना हुआ है। थाना के सामने से पशु तस्करी के वाहन बेखौफ होकर निकलते हैं, पुलिस की मिलीभगत का नतीजा है कि बड़ी कार्रवाई नहीं होती। बीती रात बड़े पैमाने पर हो रही तस्करी को वन विभाग ने नाकाम किया और स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं लगी। वन विभाग ने पुलिस के सुपुर्द किया इसके बाद प्रकरण दर्ज किया गया।

Latest articles

मुरैना में मोबाइल फटने से फैली ट्रेन में आग की अफवाह, रेल से कूदे चार यात्री दूसरी गाड़ी से कट गए

मुरैना। प्रदेश के मुरैना जिले के हेतमपुर और राजस्थान के धौलपुर रेल खंड के...

सीएम यादव ने जारी की लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपये

सागर। मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत 37वीं किस्त...

सिवनी में बाघ दो आदिवासी महिलाओं पर किया, ग्रामीणों में दहशत

सिवनी। मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में बाघ के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं...

More like this