6.6 C
London
Thursday, April 23, 2026
Homeभोपालगुरुग्राम से MP तक... पुलिस से बचने के लिए 400 KM पैदल...

गुरुग्राम से MP तक… पुलिस से बचने के लिए 400 KM पैदल चला तीन साल की बच्ची से रेप का आरोपी

Published on

गुरुग्राम,

हरियाणा की गुरुग्राम पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है, जो तीन साल की बच्ची से रेप के बाद 9 महीने से फरार चल रहा था. आरोपी पर इसी साल जनवरी में पॉक्सो एक्ट के तहत बादशाहपुर थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी. पुलिस का कहना था कि आरोपी को पकड़ने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. क्योंकि ये पुलिस से बचने के लिए शातिराना तरीके से कदम उठा रहा था. इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि रेप को अंजाम देने बाद आरोपी गुरुग्राम से 400 किमी दूर मध्य प्रदेश के शहर में पैदल चलकर पहुंचा, ताकि पुलिस उसकी लोकेशन ट्रैस ना कर सके.

गुरुग्राम के एसीपी प्रियांशु दीवान के मुताबिक, आरोपी ड्रे उर्फ गोविंद मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में मजदूरी कर रहा था. पुलिस को सूचना मिली तो वहां दबिश दी और उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी मोस्ट वॉण्टेड क्रिमिनल है. उस पर 5 हजार का इनाम घोषित किया गया था. पुलिस उसकी काफी समय से तलाश कर रही थी. पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वो गुरुग्राम में मजदूरी करता था और वहां एक झुग्गी में रहता था. 12 जनवरी को पड़ोस में रहने वाली तीन साल की बच्ची का पिता जब अपने काम पर गया था, तब उसने मौका पाकर रेप किया और फरार हो गया. पुलिस से बचने के लिए वो गुरुग्राम से पैदल चला और 400 किमी दूर मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में स्थित बरभान गांव पहुंचा. वहां रहकर मजदूरी करने लगा. लेकिन पुलिस ने उसको ढूंढ लिया.

‘पैदल चलकर गांव तक पहुंचा आरोपी’
पूछताछ में आरोपी का कहना था कि वो पुलिस से बचना चाहता था. इसलिए गांव तक पैदल चलकर जाने का निर्णय लिया. पूरे रास्ते में किसी तरह के पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सवार नहीं हुआ. गुरुग्राम पुलिस का कहना है कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा. आगे की पूछताछ के लिए कोर्ट से कस्टडी की मांग की जाएगी.

‘फरीदाबाद में पुलिस कस्टडी से भाग निकला था’
एसीपी दीवान का कहना था कि आरोपी पर गुरुग्राम, फरीदाबाद के अलावा मध्य प्रदेश में भी 2 एफआईआर दर्ज हैं. फरीदाबाद में साल 2020 में आरोपी ड्रे ने अपनी पत्नी पर जानलेवा हमला किया था. तब पुलिस ने धारा 307 के तहत एफआईआर दर्ज की थी और उसे गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन ये कोर्ट में पेशी के दौरान फरार हो गया था. मध्य-प्रदेश में उस पर लड़ाई-झगड़े, मारपीट करने के केस दर्ज हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सादगी और सेवा के साथ 62वां जन्मदिन मनाया

जशपुर/बगिया। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपना 62वां जन्मदिन अपने गृह...

मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में मॉडल स्टेट बनेगा राजस्थान: हर जिले में खुलेंगे ‘मेंटल हेल्थ केयर सेल्स’

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार प्रदेशवासियों के शारीरिक स्वास्थ्य के...

सीएम मान का कैंसर अस्पताल में औचक निरीक्षण, बोले- रोबोटिक सर्जरी जैसी सुविधाओं से लैस होगा संस्थान

बठिंडा। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य में कैंसर के इलाज को विश्व-स्तरीय...

सीएम मान ने तलवंडी साबो में किया नई एसडीएम बिल्डिंग का उद्घाटन, अकाली दल पर साधा निशाना

तलवंडी साबो। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बठिंडा जिले के तलवंडी साबो में...

More like this

वृद्धों के अनुभवों का लाभ लेकर राष्ट्र निर्माण में जुटें युवा: डॉ. अभिजीत देशमुख

भोपाल। राजधानी के जवाहर चौक स्थित डॉ. अभिजीत देशमुख के सभागार में 'अभिव्यक्ति विचार...

भोपाल मेट्रो: मिशन मोड में होगा काम, बरखेड़ी की आरा मशीनें होंगी शिफ्ट

भोपाल। राजधानी में मेट्रो रेल प्रोजेक्ट की बाधाओं को दूर करने और निर्माण कार्य...

कुंभ वायरल गर्ल मामला: पति का दावा- ‘पत्नी प्रेग्नेंट है, पुलिस के सामने नहीं हो सकती पेश’

कोच्चि/भोपाल। प्रयागराज महाकुंभ से सुर्खियों में आई 'वायरल गर्ल' का मामला एक बार फिर...